Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

आर्थिकअपराधइकाई

जमुई: जिला परिषद अध्यक्ष पति पूर्व MLC प्रत्याशी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी

जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति सह पूर्व एमएलसी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से EOU यानि आर्थिक अपराध इकाई की गठित टीम द्वारा एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जो अबतक दोपहर बाद 03:00 बजे तक जारी है। 24 ठिकानों में 23 ठिकाने जमुई , सिकंदरा और ख़ैरा इलाके में हैं जबकि एक ठिकाना शेखपुरा में है। इस दौरान जमीन से संबंधित व अन्य कई प्रकार के कागजात  को जब्त किया गया है। साथ ही संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य सन्देहहास्पद कागजात व सामान मिलने की बातें सामने आ रही है, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी शाम तक छापेमारी खत्म होने के बाद दी जाएगी। कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अचानक आर्थिक अपराध इकाई के छापेमारी से हड़कंप मच गया। चारों ओर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती से इलाके में दहशत फैल गई। चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। छापेमारी की खबर जिलेभर में करंट की तरह फैल गई। छापेमारी के बाद आए निष्कर्ष पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। 

इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई के एडिशनल एसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई थाना पटना में 14/26 एक केस दर्ज किया गया था, जो संगठित अपराध से संबंधित है। इसी को लेकर जमुई के 23 जगहों पर 23 अलग-अलग टीम गठित कर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इसमें अभियुक्त गुड्डू यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। अबतक जितने भी दस्तावेज मिले हैं सबकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। छापेमारी जारी है। छापेमारी के बाद फाइनल रिपोर्ट एक साथ दी जाएगी। #jamuitopnews #jamuinews #jamuibihar #Crime #CrimeNews #EOU #आर्थिकअपराधइकाई #jamuiPolice

जमुई: जिला परिषद अध्यक्ष पति पूर्व MLC प्रत्याशी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति सह पूर्व एमएलसी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से EOU यानि आर्थिक अपराध इकाई की गठित टीम द्वारा एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जो अबतक दोपहर बाद 03:00 बजे तक जारी है। 24 ठिकानों में 23 ठिकाने जमुई , सिकंदरा और ख़ैरा इलाके में हैं जबकि एक ठिकाना शेखपुरा में है। इस दौरान जमीन से संबंधित व अन्य कई प्रकार के कागजात को जब्त किया गया है। साथ ही संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य सन्देहहास्पद कागजात व सामान मिलने की बातें सामने आ रही है, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी शाम तक छापेमारी खत्म होने के बाद दी जाएगी। कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अचानक आर्थिक अपराध इकाई के छापेमारी से हड़कंप मच गया। चारों ओर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती से इलाके में दहशत फैल गई। चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। छापेमारी की खबर जिलेभर में करंट की तरह फैल गई। छापेमारी के बाद आए निष्कर्ष पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई के एडिशनल एसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई थाना पटना में 14/26 एक केस दर्ज किया गया था, जो संगठित अपराध से संबंधित है। इसी को लेकर जमुई के 23 जगहों पर 23 अलग-अलग टीम गठित कर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इसमें अभियुक्त गुड्डू यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। अबतक जितने भी दस्तावेज मिले हैं सबकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। छापेमारी जारी है। छापेमारी के बाद फाइनल रिपोर्ट एक साथ दी जाएगी। #jamuitopnews #jamuinews #jamuibihar #Crime #CrimeNews #EOU #आर्थिकअपराधइकाई #jamuiPolice

Jamui, Jamui | Jul 28, 2026

Latest आर्थिकअपराधइकाई News Videos - Watch the Latest News of July 29, 2026 | Public App