
🌊 बाढ़ का पानी उतर गया है, लेकिन सावधानी अभी भी ज़रूरी है। 🏠 घर में प्रवेश करने से पहले अच्छी तरह सफाई करें। 💧 केवल उबला, छना एवं सुरक्षित पानी ही पिएँ। 🧼 भोजन से पहले साबुन से हाथ धोएँ और स्वच्छता बनाए रखें। ⚡ बिजली के खंभों एवं क्षतिग्रस्त तारों से दूर रहें। 💊 ORS एवं जिंक की गोलियाँ साथ रखें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क करें। सतर्कता ही सुरक्षा है। आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी। ✅ 📞 आपातकालीन सहायता: 1070 | 112 #बाढ़_सुरक्षा #FloodSafety #Bihar #आपदा_प्रबंधन #StayAlert #staysafe Bsdma Disaster Management Department Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Jul 20, 2026

🌧️ बाढ़ से बचाव ही सबसे बड़ा बचाव है। संभावित बाढ़ की स्थिति में सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। ✅ केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें। ✅ ओआरएस, जिंक एवं आवश्यक दवाइयाँ अपने पास रखें। ✅ जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा बच्चों को बाढ़ के पानी में न जाने दें। ✅ राहत एवं बचाव सामग्री पहले से सुरक्षित स्थान पर रखें। ✅ किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी। 📞 आपातकालीन सहायता: राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) टोल फ्री: 1070 मो.: 7070290170 #Aurangabad #Bihar #FloodSafety #Monsoon #DisasterManagement #StaySafe #आपदा_प्रबंधन #बाढ़_सुरक्षा #सतर्क_रहें Bsdma Disaster Management Department Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Jul 19, 2026

बाढ़ आने से पहले तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव! शाहपुर में एसडीआरएफ ने जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को बाढ़ से बचाव और आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। रेस्क्यू डेमो के माध्यम से सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, राहत कार्य और आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। एसडीआरएफ भोजपुर टीम के HC राम कुमार सिंह, CT अशोक मुर्मू, CT बिकाश पासवान एवं CT शनि कुमार ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए लोगों को जागरूक किया। "आपदा आने का इंतजार नहीं, पहले से तैयारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" #Shahpur #Bhojpur #SDRF #FloodSafety #आपदा_प्रबंधन
Barhara, Bhojpur | Jul 3, 2026

"मानसून से निपटने को सरकार पूरी तरह तैयार: कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी" "आपदा प्रबंधन पर विशेष फोकस, मानसून को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन" शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट #मानसून2026 #हिमाचलप्रदेश #जगतसिंहनेगी #कैबिनेटमंत्री #आपदा_प्रबंधन #सरकार_तैयार #बारिश_अलर्ट #HimachalNews #MonsoonUpdate #BreakingNews #HPNews
Morang, Kinnaur | Jun 24, 2026

आपदा प्रबंधन में बिलासपुर की नई पहल – ‘टीम प्रबल’ का शुभारंभ जिला प्रशासन बिलासपुर ने आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत और बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ‘टीम प्रबल’ (Prompt Rescue Action from Bilaspur for Aid and Life Saving) का गठन किया है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष राहुल कुमार ने इस अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रशिक्षित आपदा स्वयंसेवकों और सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की क्षमता का बेहतर समन्वय कर जिले की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। ✅ 2244 आपदा स्वयंसेवक पहले से प्रशिक्षित ✅ 884 सिविल डिफेंस स्वयंसेवक तैयार ✅ आपदा, सड़क दुर्घटना, अग्निकांड, भूस्खलन व बाढ़ जैसी परिस्थितियों में त्वरित सहायता ‘टीम प्रबल’ न केवल बिलासपुर की आपदा प्रबंधन क्षमता को नई मजबूती देगी, बल्कि सामुदायिक सहभागिता आधारित आपदा प्रबंधन का एक आदर्श मॉडल भी बनेगी। #TeamPrabal #DisasterManagement #Bilaspur #HimachalPradesh #आपदा_प्रबंधन #TeamPrabalBilaspur #BilaspurNews #HimachalNews #SafeBilaspur #DisasterResponse
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 20, 2026