Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

अष्टयामयज्ञ

हाजीपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का हुआ शुभारंभ

हाजीपुर (वैशाली): हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ के आयोजन को लेकर शुक्रवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्रद्धालु हाजीपुर के प्रसिद्ध कौनहारा घाट से पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरकर लगभग 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे।

जानकारी के अनुसार, कलश यात्रा में सुल्तानपुर गांव सहित आसपास के 5 से 7 गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में करीब 151 श्रद्धालुओं ने कलश धारण किया। वहीं शोभायात्रा की आकर्षण का केंद्र दो डीजे ट्रॉली और कई घोड़े भी रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा।

यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि अष्टयाम यज्ञ के दौरान अखंड हरिनाम संकीर्तन, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी।

#हाजीपुर #वैशाली #सुल्तानपुर #कलशयात्रा #अष्टयामयज्ञ #धार्मिकआयोजन #कौनहाराघाट #हरिनामसंकीर्तन #बिहारसमाचार #Hajipur #VaishaliNews

#hajipur #यज्ञ

हाजीपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का हुआ शुभारंभ हाजीपुर (वैशाली): हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ के आयोजन को लेकर शुक्रवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु हाजीपुर के प्रसिद्ध कौनहारा घाट से पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरकर लगभग 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। जानकारी के अनुसार, कलश यात्रा में सुल्तानपुर गांव सहित आसपास के 5 से 7 गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में करीब 151 श्रद्धालुओं ने कलश धारण किया। वहीं शोभायात्रा की आकर्षण का केंद्र दो डीजे ट्रॉली और कई घोड़े भी रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि अष्टयाम यज्ञ के दौरान अखंड हरिनाम संकीर्तन, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। #हाजीपुर #वैशाली #सुल्तानपुर #कलशयात्रा #अष्टयामयज्ञ #धार्मिकआयोजन #कौनहाराघाट #हरिनामसंकीर्तन #बिहारसमाचार #Hajipur #VaishaliNews #hajipur #यज्ञ

Hajipur, Vaishali | Jun 19, 2026

Latest अष्टयामयज्ञ News Videos - Watch the Latest News of July 14, 2026 | Public App