अलकनाथ मंदिर में हिंदू महासभा ने की सप्तनाथ महाआरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
बरेली। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा चलाए जा रहे सप्तनाथ महाआरती अभियान के तहत सोमवार को तीसरे चरण की महाआरती अलकनाथ मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में किया गया।
महाआरती के दौरान भगवान के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सनातन धर्म की उन्नति की कामना करते हुए सामूहिक आरती में भाग लिया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सप्तनाथ महाआरती का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है। आगामी चरणों में भी विभिन्न नाथ मंदिरों में इसी प्रकार महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नंदकिशोर शर्मा, राजेश शर्मा, ध्रुव कश्यप, ऋषि सोनी, राजीव शर्मा, गुरु ग्रंथ शर्मा, राजेश सागर, निरंजन गंगवार, मिथलेश गंगवार, अमर सक्सेना, नकुल, बाबू सक्सेना, धर्मेंद्र सागर, रितेश सक्सेना, गुड्डू जी, शिवम शर्मा, नकुल प्रजापति, रामआशरे, प्रेम शर्मा, सुरेश कश्यप, नितिन साहू, मनोज श्रीवास्तव, कृष्णा साहू, अंश, हनी सक्सेना, सुहानी, देव एवं अनुज सहित बड़ी संख्या में हिंदू महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बरेलीन्यूज़लाइव
#वायरल
#अखिलभारतहिंदूमहासभा
Bareilly, Bareilly | Jul 27, 2026