Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

Zerotoleranceformisconduct

कैंची धाम मेले में पुलिस के जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप_हंगामा,एल्को टेस्ट- मुकदमा..

#gkmnews

उत्तराखण्ड के प्रमुख कैंचींधाम के समीप एक गेस्ट हाउस में मेला ड्यूटी आए दो पुलिस कर्मियों द्वारा दो युवतियों से छेड़छाड़ मामले में लोगों ने कोतवाली घेरी। पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कर मुकदमा दर्ज किया।

       नैनीताल जिले के कैंचीं धाम मंदिर में 15 जून को भव्य स्थापना दिवस का आयोजन होना है। इसके लिए नैनीताल पुलिस ने समीप के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया है। इन पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था कैंचीं गांव के लोगों ने अपने घरों में बने होमस्टे में की है। 

आरोप है कि बीती रात एक होमस्टे में रुके उधम सिंह नगर के दो पुलिस जवानों ने नशे का सेवन किया और रात दस बजे वहां रह रही दो युवती/महिला से अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग और व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने चौकी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की।

 सी.ओ.भवाली रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस टीम घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कराया। नशे की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

#KainchiDhamIncident
#ZeroToleranceForMisconduct
#PoliceUnderScanner
#DemandForJustice
#UttarakhandNews
#RuleOfLawPrevails

कैंची धाम मेले में पुलिस के जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप_हंगामा,एल्को टेस्ट- मुकदमा.. #gkmnews उत्तराखण्ड के प्रमुख कैंचींधाम के समीप एक गेस्ट हाउस में मेला ड्यूटी आए दो पुलिस कर्मियों द्वारा दो युवतियों से छेड़छाड़ मामले में लोगों ने कोतवाली घेरी। पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कर मुकदमा दर्ज किया। नैनीताल जिले के कैंचीं धाम मंदिर में 15 जून को भव्य स्थापना दिवस का आयोजन होना है। इसके लिए नैनीताल पुलिस ने समीप के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया है। इन पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था कैंचीं गांव के लोगों ने अपने घरों में बने होमस्टे में की है। आरोप है कि बीती रात एक होमस्टे में रुके उधम सिंह नगर के दो पुलिस जवानों ने नशे का सेवन किया और रात दस बजे वहां रह रही दो युवती/महिला से अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग और व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने चौकी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की। सी.ओ.भवाली रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस टीम घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कराया। नशे की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। #KainchiDhamIncident #ZeroToleranceForMisconduct #PoliceUnderScanner #DemandForJustice #UttarakhandNews #RuleOfLawPrevails

Haldwani, Nainital | Jun 14, 2026

Latest Zerotoleranceformisconduct News Videos - Watch the Latest News of June 27, 2026 | Public App