
टंकी बनी, पाइप बिछी... लेकिन पानी गायब! राजसमंद में 22 लाख का खेल? . #RajsamandNews #RajasthanNews #WaterScam कुंभलगढ़ पंचायत समिति की कालिंजर ग्राम पंचायत के भील का खेत बस्ती में डीएमएफटी मद से करीब 22 लाख रुपए खर्च कर पेयजल योजना बनाई गई। योजना के तहत नया कुआं, पानी की टंकी और पाइपलाइन का निर्माण भी हुआ, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक एक बूंद पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। बावजूद इसके निर्माण कार्य का भुगतान भी कर दिया गया। ग्रामीणों ने योजना में अनियमितता की आशंका जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई तथा जल्द से जल्द पेयजल योजना शुरू कराने की मांग की है।
Nathdwara, Rajsamand | Jul 10, 2026
पोकरण पानी घोटाला 💥 ट्रीटमेंट प्लांट फेल, लोगों को मिल रहा जहर जैसा पानी | Rajasthan Water Scam #Pokaran #WaterScam #Ra...
Pokaran, Jaisalmer | Mar 24, 2026