त्योहार की खुशियां, सफर में कोई परेशानी नहीं!
छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की राह आसान और सुरक्षित बनाने के लिए सुपौल में परिवहन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।
बसों को रास्ते में रोककर जांच की जा रही है। किराया सूची लगी है या नहीं, यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जा रहा है या नहीं और बस परिचालन योग्य है या नहीं—हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
जिला पदाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार सज्जन के नेतृत्व में तीन टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं।
मनमाना किराया नहीं चलेगा, असुरक्षित बसों का परिचालन नहीं चलेगा।
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है।
#SupaulAdministration #ChhathPuja2026 #SafeJourney #PassengerSafety #TransportEnforcement
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Transport Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
Supaul, Bihar | Nov 13, 2026