
आज़मगढ़ में स्कूल बसों की जांच तेज, अभिभावकों को जारी हुई एडवाइजरी आज़मगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने विद्यालय प्रबंधकों और अभिभावकों से अपील की है कि सभी स्कूल बसों की फिटनेस 30 जून से पहले अनिवार्य रूप से करा लें। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों का संचालन बंद कराया जाएगा। #Azamgarh, #SchoolBus, #ARTO, #RoadSafety, #SchoolSafety, #MParivahan, #TransportDepartment, #UPNews, #BreakingNews,
Azamgarh, Azamgarh | Jun 25, 2026

पेनाल्टी बढ़ने से पहले जमा करें टैक्स, परिवहन विभाग की अपील आज़मगढ़ परिवहन विभाग ने बकाया वाहन टैक्स जमा न करने वाले करीब 2650 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। विभाग ने अपील की है कि सभी लोग समय रहते अपना टैक्स जमा कर दें। अधिकारियों ने कहा कि बीमारी या अन्य विशेष परिस्थितियों में नियमानुसार राहत पर विचार किया जा सकता है, लेकिन नोटिस का जवाब न देने पर आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से जल्द कार्यालय पहुंचकर समस्या का समाधान कराने की अपील की है। 🚨 #Azamgarh, #TransportDepartment, #VehicleTax, #RoadTransport, #ARTO, #UPNews, #BreakingNews, #TaxNotice, #VehicleOwners, #AzamgarhNews, #आजमगढ़, #परिवहन_विभाग, #वाहन_कर, #टैक्स_नोटिस,
Azamgarh, Azamgarh | Jun 25, 2026