
छत्तीसगढ़ के राज्य अतिथि शिक्षकों (विद्यामितान) का आंदोलन सोमवार को 20वें दिन और उग्र हो गया है। नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेशभर से जुटे सैकड़ों शिक्षकों ने दुर्ग में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के सेवा सदन कार्यालय (निवास) का घेराव किया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को पहले ही रोक लिया, जिसके बाद शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। पिछले 11 वर्षों से दूर-दराज और नक्सल प्रभावित इलाकों के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे इन शिक्षकों का कहना है कि अब उन्हें केवल आश्वासनों से बहलाया नहीं जा सकता। शिक्षकों ने सीधे तौर पर संविलियन या समायोजन पर ठोस और लिखित फैसले की मांग की है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। #ChhattisgarhNews #Durg #GuestTeachersProtest #VidyaMitan #GajendraYadav #TeacherStrike #CGNews #EducationMinister #EmploymentRights #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 20, 2026

शिक्षकों का अल्टीमेटम! मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन,विधानसभा घेराव का ऐलान #TeachersUltimatum #EducationProtest #TeacherStrike #EducationReform #TeachersUnite #ProtestForChange #AssemblySiege #DemandBetter #SupportTeachers #EducationMatters #TeacherRights #StandWithTeachers #ProtestForEducation #TeachersVoice #AdvocateForTeachers #EducationAdvocacy #UnionStrong #FightForEducation #TeachersOnStrike #SolidarityWithTeachers #ChangeInEducation #EmpowerTeachers #RaiseYourVoice #EducationEquity #TeachersDemandChange
Bihar, India | Jun 19, 2026
TET के विरोध में सड़कों पर उतरे शिक्षक, बुलंद हुई आवाज ! #TeachersProtest #MPTeachers #SeoniNews #TeacherStrike #TETOppo...
Madhya Pradesh, India | Apr 9, 2026