जेवर एयरपोर्ट के पास मकसूदपुर गांव में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जर्जर श्मशान घाट मार्ग को लेकर जताई नाराजगी
ग्रेटर नोएडा/जेवर। जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के समीप स्थित मकसूदपुर गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विकास के नाम पर अपनी जमीन तो दे दी, लेकिन गांव की मूलभूत सुविधाओं में अब तक कोई खास सुधार नहीं हुआ।ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में किसान नेता सुधीर त्यागी ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से सड़क का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द से जल्द मार्ग दुरुस्त कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
#JewarAirport #Maksudpur #GreaterNoida #YamunaAuthority #VillageDevelopment #RoadIssue #ShamshanGhat #SudhirTyagi #FarmersVoice #Infrastructure #NoidaNews #GreaterNoidaNews #UttarPradeshNews #GroundReport #BreakingNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 4, 2026