पुराने शहर में गंदगी का अंबार, पॉलीथिन खाकर गोवंश हो रहे बीमार, जिम्मेदार बेखबर
सवाई माधोपुर। पुराने शहर में दंण्डवीर बालाजी नीम चौकी के पास गंदगी का आलम बना हुआ है। क्षेत्र में जगह-जगह कचरा फैला होने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। हालात इतने खराब हैं कि गोवंश कचरे में पड़ी पॉलीथिन खाते हुए नजर आ रहे हैं।
पॉलीथिन का सेवन गोवंश के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसके बावजूद क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि मौके पर सफाई करवाकर कचरे का उचित निस्तारण किया जाए तथा खुले में कचरा डालने पर रोक लगाई जाए, ताकि गोवंश को पॉलीथिन खाने से बचाया जा सके।
#DMSawaiMadhopur #SPSawaiMadhopur #MantownThanaSawaiMadhopur #SPcontrolroom Sawai Madhopur #railway station Sawai Madhopur #traffic police Sawai Madhopur #Sawai Madhopur,#Nagarparisadsawaimadhopur
Sawai Madhopur, Sawai Madhopur | Nov 7, 2026