Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

Scholl

गया में शिक्षा का नया अध्याय शुरू: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया हैप्पी पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन

गया: गया शहर के मगध कॉलोनी, रोड नंबर-12 में गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, समाजसेवी हरि पन्ना, अर्श हॉस्पिटल के निदेशक डॉ नवनीत निश्चल ने फीता काटकर हैप्पी पब्लिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षाविद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हैप्पी किड्स स्कूल के सफल संचालन के बाद अब उसके समीप ही बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त हैप्पी पब्लिक स्कूल की शुरुआत की गई है। विद्यालय में फिलहाल कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में विद्यालय की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विक्रम आदित्य कुमार एवं प्राचार्या अंजली कुमारी ने बताया कि हैप्पी किड्स स्कूल को अभिभावकों का भरपूर सहयोग और विश्वास मिला है। इसी उत्साह और बिहार सरकार से प्राप्त मान्यता के बाद हैप्पी पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है।

डायरेक्टर विक्रम आदित्य कुमार ने कहा कि विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर नामांकन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए इसे गया शहर के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
#gayadastak
#गयाजी 
#GayaNews 
#gaya 
#GayaPolice 
#happypublics 
#Scholl
#स्कूल

गया में शिक्षा का नया अध्याय शुरू: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया हैप्पी पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन गया: गया शहर के मगध कॉलोनी, रोड नंबर-12 में गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, समाजसेवी हरि पन्ना, अर्श हॉस्पिटल के निदेशक डॉ नवनीत निश्चल ने फीता काटकर हैप्पी पब्लिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षाविद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। हैप्पी किड्स स्कूल के सफल संचालन के बाद अब उसके समीप ही बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त हैप्पी पब्लिक स्कूल की शुरुआत की गई है। विद्यालय में फिलहाल कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में विद्यालय की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विक्रम आदित्य कुमार एवं प्राचार्या अंजली कुमारी ने बताया कि हैप्पी किड्स स्कूल को अभिभावकों का भरपूर सहयोग और विश्वास मिला है। इसी उत्साह और बिहार सरकार से प्राप्त मान्यता के बाद हैप्पी पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है। डायरेक्टर विक्रम आदित्य कुमार ने कहा कि विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर नामांकन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए इसे गया शहर के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #GayaPolice #happypublics #Scholl #स्कूल

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 17, 2026

Latest Scholl News Videos - Watch the Latest News of July 18, 2026 | Public App