Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

Sawai

*अग्नि सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर, कई संस्थानों में नहीं मिले मानक उपकरण*
सवाई माधोपुर। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं होटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्निशमन उपकरण ही उपलब्ध नहीं पाए गए, जबकि कुछ स्थानों पर लगे उपकरणों की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी।
जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां सामने आने पर संबंधित संस्थानों के संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा ने बताया कि आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी संस्थानों में मानक अग्निशमन उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं अनिवार्य हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।
अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि जन सुरक्षा से जुड़े मानकों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जा सके।
#Nagar Parishad Sawai Madhopur, #DM Sawai Madhopur, #News 25 Rajasthan, #District Collector & Magistrate - Sawai Madhopur, #Ranthambhore News Xpress #folowors #Sawai MadhopurNews #newstoday #fecebookpost #hightlight #Sawai Madhopur #folowers

*अग्नि सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर, कई संस्थानों में नहीं मिले मानक उपकरण* सवाई माधोपुर। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं होटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्निशमन उपकरण ही उपलब्ध नहीं पाए गए, जबकि कुछ स्थानों पर लगे उपकरणों की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां सामने आने पर संबंधित संस्थानों के संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा ने बताया कि आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी संस्थानों में मानक अग्निशमन उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं अनिवार्य हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है। अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि जन सुरक्षा से जुड़े मानकों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जा सके। #Nagar Parishad Sawai Madhopur, #DM Sawai Madhopur, #News 25 Rajasthan, #District Collector & Magistrate - Sawai Madhopur, #Ranthambhore News Xpress #folowors #Sawai MadhopurNews #newstoday #fecebookpost #hightlight #Sawai Madhopur #folowers

Sawai Madhopur, Sawai Madhopur | Jun 24, 2026

सवाई माधोपुर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का किया जा रहा आयोजन।
कर्मचारी नदारत , कुर्सियां खाली।  कैसे हो आम जन के काम।
खानापूर्ति शिविर 2026
#Sawai Madhopur #Nagar Parishad Sawai Madhopur, #DM Sawai Madhopur, #CMO Jaipur

सवाई माधोपुर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का किया जा रहा आयोजन। कर्मचारी नदारत , कुर्सियां खाली। कैसे हो आम जन के काम। खानापूर्ति शिविर 2026 #Sawai Madhopur #Nagar Parishad Sawai Madhopur, #DM Sawai Madhopur, #CMO Jaipur

Sawai Madhopur, Sawai Madhopur | Jun 19, 2026

श्याम वाटिका की बदहाल सड़क बनी हादसों का सबब, प्रशासन की अनदेखी से भड़के कॉलोनीवासी

गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान, स्कूली बच्चे व बुजुर्ग रोज हो रहे चोटिल
राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता 
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के निकट हाउसिंग बोर्ड स्थित श्याम वाटिका कॉलोनी (वार्ड-21) में वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के चलते आए दिन राहगीर, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान की ओर कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे कॉलोनीवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक को लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। हालत यह है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे लोगों का आवागमन तक दूभर हो जाता है।
स्थानीय निवासी हेमा शर्मा ने बताया कि खराब सड़क के कारण वाहन अक्सर गड्ढों में फंस जाते हैं और कई बार स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर जलभराव होने से बच्चों का स्कूल जाना तक मुश्किल हो जाता है और कई बार उन्हें घर पर ही रुकना पड़ता है।
वहीं इंद्रा देवी ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहे हैं। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने मांग की कि शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय निवासी राकेश मीणा का कहना है कि सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि मानसून सिर पर है और यदि समय रहते सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो कॉलोनीवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

*बरसात से पहले नहीं हुआ समाधान तो बढ़ेगी मुसीबत*

कॉलोनीवासियों का कहना है कि श्याम वाटिका की सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। यदि मानसून से पहले सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो जलभराव और कीचड़ के कारण हालात और बिगड़ सकते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के दावों के बीच श्याम वाटिका की यह बदहाल सड़क प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां कर रही है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों की इस जायज मांग पर कब तक ध्यान देते हैं।
#PWD mantri Diya Kumari Jaipur, #Sawai Madhopur vidhayak doctor Kirodi Lal Meena, #DM Sawai Madhopur, #PWD vibhag Sawai Madhopur, #Nagar Parishad Sawai Madhopur,

श्याम वाटिका की बदहाल सड़क बनी हादसों का सबब, प्रशासन की अनदेखी से भड़के कॉलोनीवासी गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान, स्कूली बच्चे व बुजुर्ग रोज हो रहे चोटिल राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के निकट हाउसिंग बोर्ड स्थित श्याम वाटिका कॉलोनी (वार्ड-21) में वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के चलते आए दिन राहगीर, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान की ओर कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे कॉलोनीवासियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक को लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। हालत यह है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे लोगों का आवागमन तक दूभर हो जाता है। स्थानीय निवासी हेमा शर्मा ने बताया कि खराब सड़क के कारण वाहन अक्सर गड्ढों में फंस जाते हैं और कई बार स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर जलभराव होने से बच्चों का स्कूल जाना तक मुश्किल हो जाता है और कई बार उन्हें घर पर ही रुकना पड़ता है। वहीं इंद्रा देवी ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहे हैं। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने मांग की कि शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय निवासी राकेश मीणा का कहना है कि सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि मानसून सिर पर है और यदि समय रहते सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो कॉलोनीवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। *बरसात से पहले नहीं हुआ समाधान तो बढ़ेगी मुसीबत* कॉलोनीवासियों का कहना है कि श्याम वाटिका की सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। यदि मानसून से पहले सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो जलभराव और कीचड़ के कारण हालात और बिगड़ सकते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के दावों के बीच श्याम वाटिका की यह बदहाल सड़क प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां कर रही है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों की इस जायज मांग पर कब तक ध्यान देते हैं। #PWD mantri Diya Kumari Jaipur, #Sawai Madhopur vidhayak doctor Kirodi Lal Meena, #DM Sawai Madhopur, #PWD vibhag Sawai Madhopur, #Nagar Parishad Sawai Madhopur,

Sawai Madhopur, Sawai Madhopur | Jun 4, 2026

Latest Sawai News Videos - Watch the Latest News of July 18, 2026 | Public App