
🟥 प्राइड कदम समाचार | सीधी प्रेम संबंध में शादी से इंकार बना हत्या की वजह, 19 वर्षीय युवती के कंकाल हत्याकांड का खुलासा मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चुरहट पुलिस ने सुलझाया अंधा हत्याकांड सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम कोष्टा-पवाई के जंगल में मिले 19 वर्षीय युवती के कंकाल हत्याकांड का सीधी पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध के दौरान शादी को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवती की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए उसने मोबाइल फोन तोड़कर नदी में फेंक दिया तथा भ्रामक संदेश भेजकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में थाना चुरहट पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया। ऐसे खुला मामला 30 जून 2026 को ग्राम कोष्टा-पवाई के जंगल में एक अज्ञात मानव कंकाल मिलने पर थाना चुरहट में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डीएनए परीक्षण तथा परिजनों द्वारा पहचान के बाद मृतका की पहचान प्रियंका साकेत (19 वर्ष) निवासी ग्राम मवई, थाना चुरहट के रूप में हुई। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने मृतका के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया तथा उसके संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पवन कारपेंटर (20 वर्ष) निवासी ग्राम चिलरी कला, थाना कमर्जी पर संदेह गहराया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2025 से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मृतका लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी अलग-अलग जाति होने का हवाला देकर शादी से इंकार कर रहा था। 24 जून को आरोपी ने युवती को चुरहट बुलाया और दोनों कोष्टा-पवाई के जंगल पहुंचे। वहां शादी को लेकर विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर से सिर और कान के पास वार कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने की कोशिश हत्या के बाद आरोपी ने मृतका का मोबाइल बंद कर उसकी बहन को व्हाट्सएप पर भ्रामक संदेश भेजा, ताकि किसी को घटना का संदेह न हो। बाद में मोबाइल फोन तोड़कर नरकुई नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार इस पूरे हत्याकांड के खुलासे में थाना चुरहट की निरीक्षक रीता त्रिपाठी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। #PrideKadamNews #Sidhi #Churhat #SidhiPolice #MadhyaPradesh #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation #BreakingNews #PriyankaSaket #Justice #MPNews
Gopadbanas, Sidhi | Jul 18, 2026

🚨 सीधी जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा 🚨 ऑपरेशन के लिए ₹20 हजार मांगने का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश सीधी जिला अस्पताल में 28 वर्षीय प्रसूता दयावती जायसवाल की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। मृतका के परिजनों ने इलाज में लापरवाही, ऑपरेशन के लिए कथित रूप से ₹20 हजार की मांग और गलत इंजेक्शन लगाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, पैसे का इंतजाम नहीं होने पर समय पर ऑपरेशन नहीं किया गया, जिसके बाद प्रसूता की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया तथा एसडीएम प्रिया पाठक के नेतृत्व में जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ महत्वपूर्ण: ऑपरेशन के लिए ₹20 हजार मांगने, इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक तथ्य सामने आएंगे। 🗣️ क्या स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जरूरत है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। #Sidhi #SidhiNews #PrideKadamNews #BreakingNews #DistrictHospital #MadhyaPradesh #Healthcare #Justice #CollectorSidhi #ViralNews #MPNews #HospitalNews #SidhiDistrict #TrendingNews
Gopadbanas, Sidhi | Jul 15, 2026

🚨 #सीधी में कानून पर हमला पड़ा भारी: कमर्जी थाना प्रभारी पर जानलेवा हमले के आरोपी जेल भेजे गए 🔴 कुल्हाड़ी-हंसिए से हमला करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कमर्जी इंद्रराज सिंह पर जानलेवा हमले के सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया कि थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ गांव में चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए कुल्हाड़ी, हंसिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और गांव को अस्थायी पुलिस छावनी में बदल दिया गया। प्रशासन का स्पष्ट संदेश: कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। "मुख्य बिंदु" ✅ विवाद सुलझाने पहुंचे थे थाना प्रभारी ✅ कुल्हाड़ी-हंसिए और लाठी से किया गया हमला ✅ थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल ✅ कई नामजद आरोपी गिरफ्तार ✅ कई महिलाएं भी शामिल ✅ सभी आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा गया, #Sidhi #MPPolice #Kamarji #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #SidhiNews #MadhyaPradesh #PrideKadamNews #VinayTripathi
Gopadbanas, Sidhi | Jun 16, 2026