Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Mobilesnatcher

"मोबाइल झपटमार गैंग का पर्दाफाश: दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद"

बैतूल में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। सोमवार को रात 8:12 पर कोतवाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी गई की 
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी अजय आर्य उर्फ चंदू और अमन राज उर्फ एक्शल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बैतूल के जयप्रकाश वार्ड के निवासी हैं।
पहली घटना 13 जून की है, जब झिरना ढाना सिल्लौट निवासी रितेश धुर्वे का करीब 12 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल अज्ञात बदमाश झपटकर फरार हो गए थे। वहीं दूसरी घटना 18 जून को कोसमी जोड़ के पास हुई, जहां झाड़ेगांव निवासी शिवप्रसाद इवने से करीब 15 हजार 500 रुपये कीमत का वीवो मोबाइल छीना गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी अजय आर्य को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दोनों वारदातों को कबूल करते हुए अपने साथी अमन उर्फ एक्शल का नाम भी बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दोनों मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली।
बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 27 हजार 500 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया सहित कोतवाली पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।एंकर आउट्रो: "बैतूल पुलिस की इस कार्ररंवाई से मोबाइल झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ी है, वहीं अपराधियों को भी सख्त संदेश गया है कि कानून के हाथों से बच पाना आसान नहीं है।"
#BetulPolice #MobileSnatcher #BetulNews #CrimeNews #BreakingNews #MPPolice #PoliceAction #BetulBreaking #ViralNews #CrimeAlert #JusticeServed #BetulUpdates #MobileTheft #PoliceSuccess #MadhyaPradeshNews #ViralPost #TrendingNews #Betul

"मोबाइल झपटमार गैंग का पर्दाफाश: दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद" बैतूल में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। सोमवार को रात 8:12 पर कोतवाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी गई की पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी अजय आर्य उर्फ चंदू और अमन राज उर्फ एक्शल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बैतूल के जयप्रकाश वार्ड के निवासी हैं। पहली घटना 13 जून की है, जब झिरना ढाना सिल्लौट निवासी रितेश धुर्वे का करीब 12 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल अज्ञात बदमाश झपटकर फरार हो गए थे। वहीं दूसरी घटना 18 जून को कोसमी जोड़ के पास हुई, जहां झाड़ेगांव निवासी शिवप्रसाद इवने से करीब 15 हजार 500 रुपये कीमत का वीवो मोबाइल छीना गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी अजय आर्य को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दोनों वारदातों को कबूल करते हुए अपने साथी अमन उर्फ एक्शल का नाम भी बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दोनों मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 27 हजार 500 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया सहित कोतवाली पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।एंकर आउट्रो: "बैतूल पुलिस की इस कार्ररंवाई से मोबाइल झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ी है, वहीं अपराधियों को भी सख्त संदेश गया है कि कानून के हाथों से बच पाना आसान नहीं है।" #BetulPolice #MobileSnatcher #BetulNews #CrimeNews #BreakingNews #MPPolice #PoliceAction #BetulBreaking #ViralNews #CrimeAlert #JusticeServed #BetulUpdates #MobileTheft #PoliceSuccess #MadhyaPradeshNews #ViralPost #TrendingNews #Betul

Betul Nagar, Betul | Jun 23, 2026

Latest Mobilesnatcher News Videos - Watch the Latest News of July 13, 2026 | Public App