Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

Marineengineer

दुनिया की प्रतिष्ठित Ironman 70.3 प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी, रैत में हुआ भव्य स्वागत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित विश्व प्रसिद्ध एंड्योरेंस प्रतियोगिता Ironman 70.3 को सफलतापूर्वक पूरा कर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।रैत पहुंचने पर शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय जनता के साथ अन्जेश जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया। 
अन्जेश जोशी ने यह कठिन प्रतियोगिता 6 घंटे 13 मिनट 53 सेकंड में पूरी की। उन्होंने 30-34 वर्ष आयु वर्ग में 52 प्रतिभागियों के बीच 22वां स्थान प्राप्त किया, जबकि कुल 470 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों में 142वीं रैंक हासिल की। गौरतलब है कि Ironman 70.3 दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में शामिल है, जिसमें प्रतिभागियों को लगातार 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है। पेशे से मरीन इंजीनियर अन्जेश ने समुद्र में नौकरी के दौरान जहाज पर उपलब्ध सीमित संसाधनों के बीच ट्रेडमिल और स्टेशनरी बाइक के सहारे महीनों तक कठिन अभ्यास किया।  अन्जेश जोशी गांव कुठार, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के निवासी हैं। उनके पिता संजय जोशी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर हैं, जबकि माता अंजना जोशी वर्तमान में झरेड़ पंचायत की प्रधान हैं। अन्जेश की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
#Ironman703 #AnjeshJoshi #Kangra #Shahpur #HimachalPradesh #Ironman #MarineEngineer #SuccessStory #BreakingNews #HimachalNews #SportsNews

दुनिया की प्रतिष्ठित Ironman 70.3 प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी, रैत में हुआ भव्य स्वागत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित विश्व प्रसिद्ध एंड्योरेंस प्रतियोगिता Ironman 70.3 को सफलतापूर्वक पूरा कर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।रैत पहुंचने पर शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय जनता के साथ अन्जेश जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया। अन्जेश जोशी ने यह कठिन प्रतियोगिता 6 घंटे 13 मिनट 53 सेकंड में पूरी की। उन्होंने 30-34 वर्ष आयु वर्ग में 52 प्रतिभागियों के बीच 22वां स्थान प्राप्त किया, जबकि कुल 470 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों में 142वीं रैंक हासिल की। गौरतलब है कि Ironman 70.3 दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में शामिल है, जिसमें प्रतिभागियों को लगातार 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है। पेशे से मरीन इंजीनियर अन्जेश ने समुद्र में नौकरी के दौरान जहाज पर उपलब्ध सीमित संसाधनों के बीच ट्रेडमिल और स्टेशनरी बाइक के सहारे महीनों तक कठिन अभ्यास किया। अन्जेश जोशी गांव कुठार, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के निवासी हैं। उनके पिता संजय जोशी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर हैं, जबकि माता अंजना जोशी वर्तमान में झरेड़ पंचायत की प्रधान हैं। अन्जेश की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। #Ironman703 #AnjeshJoshi #Kangra #Shahpur #HimachalPradesh #Ironman #MarineEngineer #SuccessStory #BreakingNews #HimachalNews #SportsNews

Himachal Pradesh, India | Jun 13, 2026

Latest Marineengineer News Videos - Watch the Latest News of June 13, 2026 | Public App