टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी कुख्यात बालू माफिया मंटू यादव के घर पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान एक देसी राइफल, एक पिस्टल और 11 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने मंटू यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बालू तस्करी, हत्या के प्रयास, पुलिस टीम पर हमला समेत कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।
एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध, अवैध हथियार और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Jamui #JamuiPolice #VishwajeetDayal #BaluMafia #MantuYadav #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #JamuiNews #IllegalWeapons #PoliceRaid #LawAndOrder #BiharPolice #BhaskarNews
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026