14 दिनों का कठिन तप और अटूट श्रद्धा! 🚩 हरिद्वार से बजौरा पहुँचे विनोद कुमार।
कुल्लू जिला के भुंतर निवासी श्री विनोद कुमार जी ने हरिद्वार से बजौरा तक की कठिन कांवड़ यात्रा पूरे 14 दिनों में सफलतापूर्वक पूर्ण की।
पैरों के छाले और थकावट भी उनके भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास को नहीं डिगा सकी! बजौरा पहुँचने पर भव्य धार्मिक माहौल में उनका स्वागत हुआ। आज दोपहर 3:30 बजे बजौरा शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।
पूरा शिव मंदिर इस वक्त भजन-कीर्तन और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायम है। आइए इस पावन अवसर का हिस्सा बनें! 🙏✨
#KulluDiaries #Bhuntar #BajauraShivTemple #MahaDev #KanwarYatra #harharmahadevchallenge
Kullu, Kullu | Aug 11, 2026