
Bihar news : दहेज की मांग ने छीनी रेशमा की सांसें, मातम में डूबा घर,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में दहेज के लालच ने एक और बेटी की जिंदगी छीन ली। अभी रुलही की पुष्पा हत्याकांड की गूंज थमी भी नहीं थी कि धोकराहा पंचायत से एक और दर्दनाक मामला सामने आ गया। डेढ़ वर्ष पहले जिस बेटी को पिता ने अरमानों के साथ विदा किया था, आज उसी की लाश देखकर पूरा परिवार सदमे में है। धोकराहा पंचायत निवासी लालू मियां ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री रेशमा खातून की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से गढ़वा बाजार निवासी खेदू देवान के पुत्र अफरोज आलम के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल की मांग को लेकर रेशमा पर दबाव बनाया जाने लगा। पीड़ित पिता के अनुसार, रेशमा ने फोन पर कई बार बताया था कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद अचानक सूचना मिली कि उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब 3 बजे वह अपने सहयोगियों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने रेशमा का शव पड़ा देखा।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जब उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उन्हें घर में बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई और बाद में मामले को छिपाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है और पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध में मझौलिया पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।#DowryDeath #JusticeForReshma #WestChamparan #Majhaulia #BiharNews #CrimeNews #WomenSafety #StopDowry #JusticeDelayedJusticeDenied #ReshmaKhatun #BreakingNews #BettiahNews #BiharCrime #SocialJustice #DowryHarassment #NewsUpdate #HindiNews #IndiaNews #VoiceForJustice #FightAgainstDowry
Bettiah, West Champaran | Jun 25, 2026

पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भरत तिवारी के घर पहुँचा वकीलों का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ता वर्षा सिंह ने कहा- ये एनकाउंटर नही मर्डर है #BharatTiwariJustice #EncounterYaMurder #JusticeForBharatTiwari #BharatTiwariCase #LawyersForJustice #PatnaHighCourt #SupremeCourtLawyers #VarshaSingh #TruthOfEncounter #BiharPoliceQuestioned #JusticeDelayedJusticeDenied #BharatTiwariKoNyayDo #BilautiDemandsJustice #FakeEncounterAllegation #JusticeForBharatCampaign
Buxar, Buxar | Jun 24, 2026

गैंगरेप कांड और मासूम बच्ची से दुष्कर्म पर फूटा जन सुराज का गुस्सा, पीड़िता से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती | Exclusive #JusticeForVictim #ManojBharti #JanSuraaj #BiharNews #ExclusiveInterview #CrimeNews #JusticeDelayedJusticeDenied #TheNewsHalt #BiharPolitics #BreakingNews #Muzaffarpur #WomenSafety #ChildSafety #VoiceForJustice #NewsUpdate
Bihar, India | Jun 22, 2026

फैज को इंसाफ दिलाने के लिए दरभंगा की सड़कों पर उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, 7 दिन में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो होगा ऐसा महाआंदोलन जिसे प्रशासन के लिए संभालना होगा मुश्किल! #JusticeForFaiz #FaizAhmed #JusticeForFaizAhmed #Darbhanga #DarbhangaNews #BiharNews #CandleMarch #JusticeMarch #PublicProtest #VoiceForJustice #StandWithFaiz #JusticeDelayedJusticeDenied #TrendingNow #BreakingNews #ViralNews #DarbhangaLiveNews #NewsUpdate #PeoplePower #DemandJustice #JusticeMustBeServed
Darbhanga, Darbhanga | Jun 19, 2026

एक मां... हाथों में बेटी की तस्वीर... आंखों में आंसू... और दिल में सिर्फ एक सवाल— आखिर मेरी बेटी को न्याय कब मिलेगा? #टैग #हाजीपुर #वैशाली #न्याय_की_गुहार #बेटी_को_न्याय_दो #JusticeForDaughter #महिला_न्याय #दहेज_प्रताड़ना #संदिग्ध_मौत #पीड़ित_परिवार #बिहार_समाचार #हाजीपुर_न्यूज #वैशाली_न्यूज #YoungIndiaNews #JusticeDelayedJusticeDenied #VoiceForJustice #CrimeNews #BiharNews #HumanStory #GroundReport #NewsUpdate
Hajipur, Vaishali | Jun 8, 2026