
*#नीतीश_कुमार ने पंडित महेंद्र मिश्र को दी श्रद्धांजलि, अचानक भीड़ में जाकर किया लोगों का अभिवादन* *जलालपुर* : पूर्व #मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जलालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्वी धुन के जनक #पंडित_महेंद्र_मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार अचानक सुरक्षा घेरे से बाहर निकलकर लोगों की भीड़ में घुस गए और पैदल चलकर समर्थकों का अभिवादन करने लगे। प्रतिमा स्थल के चारों ओर घूम-घूम कर उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उत्साहित लोगों ने "विकास पुरुष जिंदाबाद" के नारे लगाए। जलालपुर चौक पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और "#प्रभुनाथ_सिंह_को_रिहा_करो" के नारे भी गूंजे। अचानक भीड़ बढ़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने फौरन नीतीश कुमार को अपने घेरे में ले लिया। #सांसद #जनार्दन_सिंह_सिग्रीवाल, #विधायक #रणधीर_सिंह, विधायक #मनोरंजन_सिंह_उर्फ_धूमल_सिंह, #विधान_पार्षद प्रो. #बीरेन्द्र_नारायण_यादव, पूर्व विधायक #छोटेलाल_राय और पूर्व विधान पार्षद #सलीम_परवेज सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत कर भीड़ को चीरते हुए उन्हें सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पंडित महेंद्र मिश्र के परिजन इस दौरान नीतीश कुमार से नहीं मिल सके। कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार #सिवान के लिए रवाना हो गए। #Niteshkumar #बिहार #जलालपुर #NagarPanchayat #randhirkumarsingh #दाउदपुर #रिविलगंज #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #patna #saran #chaprabihar #JanardanSinghSigriwal #dhumalsingh #SalimParvej #virendrnarayanyadav
Manjhi, Saran | Jul 8, 2026

बीते 19 जून को #दुर्गापुर गांव के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर में मृ#त #कौरुधौरु निवासी स्व राम प्रसाद साह के पुत्र मुकेश कुमार साह के पीड़ित परिजनों से मिले #सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन के तहत पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि के अलावा श्रम संसाधन विभाग से दो लाख रुपये एवम बाल संरक्षण विभाग से मृ@तक के पुत्र व पुत्री को 18 वर्ष की उम्र तक चार चार हजार रुपये की राशि प्रतिमाह स्वीकृत कराने का दिया आश्वासन। सांसद ने सारण के #डीआईजी, सीएस, #बीडीओ तथा #थानाध्यक्ष से फोन पर की बात। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह,पूर्व मुखिया शिव प्रसाद साह,पूर्व सरपंच मनोज प्रसाद,अरुण सिंह,मकेश्वर सिंह,जय किशोर सिंह,प्रो शिवाजी सिंह,राजीव रोबिन तथा रंजन शर्मा समेत दर्जनों ग्रामीण रहे मौजूद। #एकमा #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #saran #chapra #JanardanSinghSigriwal #vairalreels
Manjhi, Saran | Jul 1, 2026