गोंडा में नवाबगंज नगवा के हल्ल्कपुरवा गांव में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों द्वारा युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब पोस्टमार्टम की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही परिजन जबरन शव को अपने साथ ले जाने लगे, जिसको लेकर अस्पताल कर्मियों और परिजनों के बीच तीखी कहासुनी भी हुई। बताया जा रहा है कि मृतका के पैर पर चोट के निशान थे, उसके होंठ काले पड़ चुके थे और कपड़े भी भीगे हुए थे, जो किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
#Gonda #GondaBreaking #Nawabganj #CrimeNews #UPNews #BreakingNews #SuspiciousDeath #GondaPolice #UPPolice #MedicalNegligence #HospitalRuckus #Postmortem #bharatsamachargonda
Gonda, Gonda | Jun 5, 2026