गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से नारी शक्ति की मिसाल पेश करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र की बड़गांव चौकी के पास मुख्य स्टेशन रोड पर रात के समय एक मनचले को युवती से छेड़खानी करना बेहद भारी पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार, साइकिल से जा रहे एक युवक ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर युवती के साथ बदतमीजी करने की कोशिश की। इस पर युवती ने चुप रहने के बजाय तुरंत कड़ा रुख अपनाया और बीच बाजार में ही अपनी चप्पल निकालकर उस मनचले की सरेआम धुनाई शुरू कर दी। युवती पूरी हिम्मत के साथ उस मनचले को चप्पलों से पीटती रही और चिल्लाकर कहती रही कि "और करोगे बदतमीजी?" रात के समय बीच बाजार में मनचले की इस पिटाई का वहां मौजूद किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छेड़खानी का मुंहतोड़ जवाब देने वाली इस बहादुर युवती की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
#GondaBreaking #GondaNews #EveTeasing #WomenPower #ViralVideo #UPPolice #GondaPolice #StationRoadGonda #BadgaonChauki #CrimeAgainstWomen #NariShakti #ManchalaPita #GondaChappalKand #NightIncident #bharatsamachargonda
Gonda, Gonda | Jun 10, 2026