Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

Gayastationgaya

ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता: गया जंक्शन पर 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, उत्पाद विभाग को सौंपा गया

गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने "ऑपरेशन सतर्क" के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गया रेलवे स्टेशन से एक युवक को 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उत्पाद विभाग, गया के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया के उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला अपनी टीम के साथ गया रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। टीम में प्रधान आरक्षक बशिष्ट यादव, आरक्षक ए.के. सक्सेना, रौशन कुमार, राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर तथा प्रधान आरक्षित संतोष कुमार सिंह शामिल थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के हावड़ा छोर की ओर एक युवक नीले रंग का बैग लेकर तेज़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर आरपीएफ टीम ने तत्काल उसे रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अनुराग रोबिन (25 वर्ष), पिता हरिनंदन प्रसाद, निवासी ग्राम मधुरापुर, थाना पिपरा, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में बताई। जब उससे बैग में रखे सामान के बारे में पूछा गया तो उसने स्वीकार किया कि बैग में अंग्रेजी शराब है। इसके बाद आरपीएफ टीम ने नियमानुसार बैग की तलाशी ली, जिसमें 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
शराब बरामद होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने तत्काल इसकी सूचना उत्पाद विभाग, गया को दी। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के सहायक उप निरीक्षक चंदन ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बरामद शराब को जब्त किया और आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद थाना, गया ले गए।
इस मामले में उत्पाद थाना, गया द्वारा कांड संख्या 976/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला कायम किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के माध्यम से होने वाली अवैध शराब तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए "ऑपरेशन सतर्क" लगातार चलाया जा रहा है। 

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेशन परिसर में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरपीएफ की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। समय रहते की गई सतर्कता और टीम की मुस्तैदी से न केवल शराब की खेप बरामद हुई, बल्कि तस्करी के प्रयास को भी विफल कर दिया गया।
#गयाजी 
#CrimeNews 
#GayaStationGaya
#GayaPolice

ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता: गया जंक्शन पर 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, उत्पाद विभाग को सौंपा गया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने "ऑपरेशन सतर्क" के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गया रेलवे स्टेशन से एक युवक को 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उत्पाद विभाग, गया के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया के उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला अपनी टीम के साथ गया रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। टीम में प्रधान आरक्षक बशिष्ट यादव, आरक्षक ए.के. सक्सेना, रौशन कुमार, राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर तथा प्रधान आरक्षित संतोष कुमार सिंह शामिल थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के हावड़ा छोर की ओर एक युवक नीले रंग का बैग लेकर तेज़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर आरपीएफ टीम ने तत्काल उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अनुराग रोबिन (25 वर्ष), पिता हरिनंदन प्रसाद, निवासी ग्राम मधुरापुर, थाना पिपरा, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में बताई। जब उससे बैग में रखे सामान के बारे में पूछा गया तो उसने स्वीकार किया कि बैग में अंग्रेजी शराब है। इसके बाद आरपीएफ टीम ने नियमानुसार बैग की तलाशी ली, जिसमें 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब बरामद होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने तत्काल इसकी सूचना उत्पाद विभाग, गया को दी। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के सहायक उप निरीक्षक चंदन ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बरामद शराब को जब्त किया और आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद थाना, गया ले गए। इस मामले में उत्पाद थाना, गया द्वारा कांड संख्या 976/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला कायम किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के माध्यम से होने वाली अवैध शराब तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए "ऑपरेशन सतर्क" लगातार चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेशन परिसर में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरपीएफ की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। समय रहते की गई सतर्कता और टीम की मुस्तैदी से न केवल शराब की खेप बरामद हुई, बल्कि तस्करी के प्रयास को भी विफल कर दिया गया। #गयाजी #CrimeNews #GayaStationGaya #GayaPolice

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 24, 2026

Latest Gayastationgaya News Videos - Watch the Latest News of July 24, 2026 | Public App