Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Fakerobberycase

Bihar news : वसूली की राशि गबन करने के लिए लूट की झूठी कहानी रची, प्राथमिकी दर्ज। पश्चिमी चंपारण के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र में लूट की सूचना पुलिस जांच में झूठी साबित हुई है। मामले में पुलिस ने वसूली की राशि गबन करने के उद्देश्य से लूट की मनगढ़ंत कहानी गढ़ने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 13 जून को राजकिशोर ठाकुर, पिता रामप्रवेश ठाकुर, निवासी गुरवलिया बाबू टोला, थाना मनुआपुल, जिला पश्चिम चंपारण ने दूरभाष पर सूचना दी थी कि लिपनी-मथुरा चौक पक्की सड़क पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार आठ अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनसे 1.73 लाख रुपये लूट लिए हैं।एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया की सूचना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि राजकिशोर ठाकुर ने विभिन्न स्थानों से ग्राहकों से 86 हजार रुपये अपने बैंक खाते में जमा कराए थे, जबकि नकद राशि प्राप्त करने संबंधी पावती भी बनाई गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वसूली गई राशि को गबन करने के उद्देश्य से लूट की झूठी घटना बताई गई थी। उन्होंने बताया की इस संबंध में राय ट्रेडर्स फर्म के प्रोपराइटर अभय कुमार राय के लिखित आवेदन पर मैनाटांड़ थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने राजकिशोर ठाकुर के विरुद्ध वसूली गई राशि के गबन और झूठी लूट की सूचना देने के आरोप में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।#FakeRobberyCase #WestChamparan #MainatandPolice #CrimeNews #BiharNews #PoliceInvestigation #FalseComplaint #EmbezzlementCase #RajkishoreThakur #LootStoryExposed #LegalAction #SDPOJayPrakashSingh #Mainatand #WestChamparanNews #BreakingNews #BettiahNews #BiharPolice #HindiNews #LatestNews #CrimeUpdate

Bettiah, West Champaran | Jun 15, 2026

Latest Fakerobberycase News Videos - Watch the Latest News of June 15, 2026 | Public App