लक्सर क्षेत्र की ग्राम पंचायत
नेहंदपुर सुठारी में पशु शेड योजना को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण फैज़ान अली ने आरोप लगाया है कि पशु शेड योजना में अनियमितताएं हुई हैं और योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत संबंधित अभिलेख, लाभार्थियों की सूची, भुगतान विवरण तथा योजना से जुड़े दस्तावेजों की मांग की है।
फैज़ान अली का कहना है कि यदि योजना में सब कुछ नियमानुसार हुआ है तो विभाग को सभी अभिलेख सार्वजनिक करने चाहिए। वहीं, मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है। अब निगाहें संबंधित विभाग की कार्रवाई और RTI के जवाब पर टिकी हैं।
द नेटवर्क न्यूज़ इंडिया इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। जुड़े रहिए हमारे साथ हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए।
#FaizanAli #PashuShedYojana #RTI #Laksar #PanchayatNews #UttarakhandNews #BreakingNews
Laksar, Haridwar | Jun 18, 2026