Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

Doctorabsent

11 डॉक्टर की जगह ओपीडी में मिले सिर्फ 6 चिकित्सक, उजियारपुर CHC की बदहाल व्यवस्था उजागर; आयुष चिकित्सकों से एलोपैथिक इलाज पर उठे सवाल।

ड्यूटी रोस्टर तक प्रदर्शित नहीं, कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा— MBBS डॉक्टरों की निगरानी में आयुष चिकित्सक कर रहे इलाज।

उजियारपुर, समस्तीपुर: उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अस्पताल में निर्धारित 11 डॉक्टरों के स्थान पर ओपीडी ड्यूटी के दौरान केवल 6 डॉक्टर ही मौजूद मिले, जबकि कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल परिसर में डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर भी प्रदर्शित नहीं था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को यह तक जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि किस डॉक्टर की ड्यूटी है।
सबसे बड़ा सवाल यह भी उठा कि अस्पताल में कार्यरत कई आयुष (होम्योपैथी) चिकित्सक एलोपैथिक मरीजों का इलाज करते दिखाई दिए। पूछे जाने पर एक चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध नहीं रहतीं, इसलिए वे एलोपैथिक मरीजों को देखते हैं।
वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इरशाद अंसारी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि MBBS चिकित्सकों की देखरेख और दिशा-निर्देशन में आयुष चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं, जो विभागीय व्यवस्था के अनुरूप है।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। उनकी जगह उनका सहायक मरीजों से संबंधित कागजात संभालते नजर आया। जब उनसे डॉक्टर की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
अस्पताल की इस बदहाल व्यवस्था पर समाजसेवी मदन कौशिक, दीपक कुमार, सुमन कुमार और हरेन्द्र सहनी सहित कई लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, पारदर्शी ड्यूटी रोस्टर और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को गंभीर कदम उठाने चाहिए।
पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें Stream Bihar पर, रिपोर्टर सुदर्शन कुमार के साथ।
वीडियो पसंद आए तो चैनल को Subscribe करें, Like और Share करें। यदि Facebook पर देख रहे हैं तो Stream Bihar पेज को Follow करना न भूलें।
#StreamBihar #Ujiarpur #Samastipur #CHCUjiarpur #GovernmentHospital #HealthDepartment #DoctorAbsent #OPD #AyushDoctor #MBBS #BiharNews #GroundReport #Healthcare #BreakingNews #BiharHealth #SudarshanKumar #PublicHealth #HospitalNews #LatestNews #Bihar

11 डॉक्टर की जगह ओपीडी में मिले सिर्फ 6 चिकित्सक, उजियारपुर CHC की बदहाल व्यवस्था उजागर; आयुष चिकित्सकों से एलोपैथिक इलाज पर उठे सवाल। ड्यूटी रोस्टर तक प्रदर्शित नहीं, कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा— MBBS डॉक्टरों की निगरानी में आयुष चिकित्सक कर रहे इलाज। उजियारपुर, समस्तीपुर: उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अस्पताल में निर्धारित 11 डॉक्टरों के स्थान पर ओपीडी ड्यूटी के दौरान केवल 6 डॉक्टर ही मौजूद मिले, जबकि कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल परिसर में डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर भी प्रदर्शित नहीं था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को यह तक जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि किस डॉक्टर की ड्यूटी है। सबसे बड़ा सवाल यह भी उठा कि अस्पताल में कार्यरत कई आयुष (होम्योपैथी) चिकित्सक एलोपैथिक मरीजों का इलाज करते दिखाई दिए। पूछे जाने पर एक चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध नहीं रहतीं, इसलिए वे एलोपैथिक मरीजों को देखते हैं। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इरशाद अंसारी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि MBBS चिकित्सकों की देखरेख और दिशा-निर्देशन में आयुष चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं, जो विभागीय व्यवस्था के अनुरूप है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। उनकी जगह उनका सहायक मरीजों से संबंधित कागजात संभालते नजर आया। जब उनसे डॉक्टर की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। अस्पताल की इस बदहाल व्यवस्था पर समाजसेवी मदन कौशिक, दीपक कुमार, सुमन कुमार और हरेन्द्र सहनी सहित कई लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, पारदर्शी ड्यूटी रोस्टर और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें Stream Bihar पर, रिपोर्टर सुदर्शन कुमार के साथ। वीडियो पसंद आए तो चैनल को Subscribe करें, Like और Share करें। यदि Facebook पर देख रहे हैं तो Stream Bihar पेज को Follow करना न भूलें। #StreamBihar #Ujiarpur #Samastipur #CHCUjiarpur #GovernmentHospital #HealthDepartment #DoctorAbsent #OPD #AyushDoctor #MBBS #BiharNews #GroundReport #Healthcare #BreakingNews #BiharHealth #SudarshanKumar #PublicHealth #HospitalNews #LatestNews #Bihar

Ujiarpur, Samastipur | Jul 8, 2026

अस्पताल खुला, डॉक्टर गायब? कुत्ते के काटने पर दवा लेने पहुंचे युवक ने लगाए गंभीर आरोप!#BadaunNews #JagatCHC #HealthDepartment #DoctorAbsent #ViralNews #BreakingNews #UPNews #PublicHealth #HospitalNegligence #GroundReport #Alapur #JagatBlock

अस्पताल खुला, डॉक्टर गायब? कुत्ते के काटने पर दवा लेने पहुंचे युवक ने लगाए गंभीर आरोप!#BadaunNews #JagatCHC #HealthDepartment #DoctorAbsent #ViralNews #BreakingNews #UPNews #PublicHealth #HospitalNegligence #GroundReport #Alapur #JagatBlock

Budaun, Budaun | Jun 2, 2026

Latest Doctorabsent News Videos - Watch the Latest News of July 15, 2026 | Public App