
दिल्ली के जंतर मंतर में नीट/परीक्षा लीक मामले पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अम्बिकापुर के घड़ी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के इशारे पर निर्दोष छात्रों पर लाठियां और पत्थर बरसाए गए, जिसमें 150 से अधिक छात्र घायल हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रधानमंत्री से माफी की मांग की। नेताओं ने स्पष्ट किया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और लोकतंत्र पर तानाशाही हमले को कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से संसद तक लड़ाई जारी रखेगी। #SargujaNews #Ambikapur #Surguja #Congress #CongressProtest #RahulGandhi #PriyankaGandhi #NEETPaperLeak #DharmendraPradhan #Dictatorship #Protest #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 23, 2026

मोदी जी बनना चाहते हैं किम जोंग उन": शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद #SwamiAvimukteshwaranand #Dictatorship #NarendraModi
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 22, 2026
चिराग पासवान का बड़ा हमला—बंगाल में तानाशाही नहीं चलेगी, तेजस्वी पर भी वार #ChiragPaswan #BengalPolitics #Dictatorship ...
Bihar, India | Apr 28, 2026