खुर्जा: मानसून की पहली बारिश में नगर पालिका के दावों की खुली पोल
मानसून की पहली ही बारिश में खुर्जा नगर पालिका के तमाम दावे खोखले साबित हो गए। नगर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कॉलेज रोड पर पानी भर जाने से राहगीरों और छात्रों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं कबाड़ी बाज़ार, पदम सिंह गेट, डीसीएम रोड सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही हालात बनते हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
#Khurja #Bulandshahr #Monsoon #Rain #Waterlogging #KhurjaNews #UttarPradesh #BreakingNews #HeavyRain #Monsoon2026 #CollegeRoad #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate #RainAlert
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 7, 2026