Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

Clean

बाबा केदार की सेवा में उतरे सुरक्षा बल: वर्दी ने उठाई झाड़ू, 

स्वच्छता के लिए दिया प्रेरणादायक संदेश,

‘ग्रीन एवं क्लीन यात्रा’ को मिला नया आयाम, केदारनाथ धाम में चला वृहद स्वच्छता अभियान,

रुद्रप्रयाग। जहां एक ओर सुरक्षा बल बाबा केदार के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने कर्तव्य से आगे बढ़कर सेवा और समर्पण की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में शनिवार को सुरक्षा बलों ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर यह साबित कर दिया कि देवभूमि की रक्षा केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि उसकी पवित्रता और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी, आईआरबी, पर्यावरण मित्रों और स्वच्छता कर्मियों ने एकजुट होकर बाबा केदार के आंगन में श्रमदान किया। मंदिर परिसर, नंदी चौक, वीआईपी मार्ग, मंदिर के पीछे के क्षेत्र तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों पर घंटों तक सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर और अन्य अजैविक कचरा एकत्र किया गया। इस कचरे को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग एवं नगर पंचायत केदारनाथ के सहयोग से संचालित ‘कैरी मी बैक’ नीति के तहत वैज्ञानिक निस्तारण हेतु हिलांस फाउंडेशन को सौंपा गया।

सबसे प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला जब सुरक्षा बलों के जवानों ने स्वयं झाड़ू और कचरा बैग उठाकर धाम की सफाई की। यह दृश्य वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए एक सशक्त संदेश था कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को ‘स्वच्छ भारत-स्वच्छ देवभूमि’ का संदेश देते हुए अपील की गई कि वे हिमालयी पर्यावरण की संवेदनशीलता को समझें और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें।

पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश भट्ट ने कहा कि बाबा केदार का धाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, हिमालयी संस्कृति और प्रकृति का अनमोल प्रतीक है। इसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और दिव्य वातावरण उपलब्ध हो, यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश बनकर उभरा। इसने दिखाया कि जब प्रशासन, सुरक्षा बल और समाज एकजुट होकर संकल्प लेते हैं तो पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन बन जाता है।

बाबा केदार के धाम से निकला यह संदेश साफ है—आस्था तभी सार्थक है, जब उसके साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी जुड़ा हो। #rudraprayag #LatestNews #kedarnath #BreakingNews #newsfeed #clean #devbhoomi

बाबा केदार की सेवा में उतरे सुरक्षा बल: वर्दी ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता के लिए दिया प्रेरणादायक संदेश, ‘ग्रीन एवं क्लीन यात्रा’ को मिला नया आयाम, केदारनाथ धाम में चला वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग। जहां एक ओर सुरक्षा बल बाबा केदार के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने कर्तव्य से आगे बढ़कर सेवा और समर्पण की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में शनिवार को सुरक्षा बलों ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर यह साबित कर दिया कि देवभूमि की रक्षा केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि उसकी पवित्रता और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी, आईआरबी, पर्यावरण मित्रों और स्वच्छता कर्मियों ने एकजुट होकर बाबा केदार के आंगन में श्रमदान किया। मंदिर परिसर, नंदी चौक, वीआईपी मार्ग, मंदिर के पीछे के क्षेत्र तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों पर घंटों तक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर और अन्य अजैविक कचरा एकत्र किया गया। इस कचरे को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग एवं नगर पंचायत केदारनाथ के सहयोग से संचालित ‘कैरी मी बैक’ नीति के तहत वैज्ञानिक निस्तारण हेतु हिलांस फाउंडेशन को सौंपा गया। सबसे प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला जब सुरक्षा बलों के जवानों ने स्वयं झाड़ू और कचरा बैग उठाकर धाम की सफाई की। यह दृश्य वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए एक सशक्त संदेश था कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को ‘स्वच्छ भारत-स्वच्छ देवभूमि’ का संदेश देते हुए अपील की गई कि वे हिमालयी पर्यावरण की संवेदनशीलता को समझें और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश भट्ट ने कहा कि बाबा केदार का धाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, हिमालयी संस्कृति और प्रकृति का अनमोल प्रतीक है। इसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और दिव्य वातावरण उपलब्ध हो, यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश बनकर उभरा। इसने दिखाया कि जब प्रशासन, सुरक्षा बल और समाज एकजुट होकर संकल्प लेते हैं तो पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन बन जाता है। बाबा केदार के धाम से निकला यह संदेश साफ है—आस्था तभी सार्थक है, जब उसके साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी जुड़ा हो। #rudraprayag #LatestNews #kedarnath #BreakingNews #newsfeed #clean #devbhoomi

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 20, 2026

श्रद्धालुओं की सहभागिता से ‘कैरी मी बैक’ अभियान बना जनआंदोलन, 

धाम से 2 टन कचरा लाया गया नीचे,

‘अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ,

केदारनाथ की ओर बढ़ते कदम,

रुद्रप्रयाग। हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण तथा केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और कचरा-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा संचालित ‘कैरी मी बैक’ अभियान को श्रद्धालुओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल के संयुक्त प्रयासों से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक लगभग 2 टन गैर-जैविक कचरा धाम क्षेत्र से नीचे लाया जा चुका है।

यह अभियान जनभागीदारी आधारित स्वच्छता प्रबंधन का एक सफल मॉडल बनकर उभरा है। इसके अंतर्गत श्रद्धालुओं को अपने साथ लाए गए प्लास्टिक, पानी की खाली बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को धाम में न छोड़कर वापस नीचे लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यात्रा मार्ग एवं श्री केदारनाथ धाम में तैनात कार्मिकों तथा स्वयंसेवकों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

केदारनाथ धाम की स्वच्छता और हिमालयी पारिस्थितिकी का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियान में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी अत्यंत उत्साहजनक है और लगभग 2 टन कचरे को धाम से नीचे लाया जाना इस बात का प्रमाण है कि जनसहयोग से बड़े और सकारात्मक बदलाव संभव हैं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘कैरी मी बैक’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कचरा प्रबंधन का एक प्रभावी और अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। जिला प्रशासन भविष्य में भी ऐसी पर्यावरण हितैषी पहलों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

सुलभ इंटरनेशनल के प्रबंधक धनंजय पाठक ने बताया कि आगामी दिनों में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस अभियान से जोड़ने तथा धाम को पूर्णतः स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्री केदारनाथ धाम की पवित्रता एवं हिमालय की प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भागीदार बनें तथा अपने साथ उत्पन्न होने वाले कचरे को वापस गौरीकुंड तक लाकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। #facebookviral #BreakingNews #viraltoday #FacebookPage #uttarakhand #kedarnath #clean #yatra

श्रद्धालुओं की सहभागिता से ‘कैरी मी बैक’ अभियान बना जनआंदोलन, धाम से 2 टन कचरा लाया गया नीचे, ‘अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ, केदारनाथ की ओर बढ़ते कदम, रुद्रप्रयाग। हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण तथा केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और कचरा-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा संचालित ‘कैरी मी बैक’ अभियान को श्रद्धालुओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल के संयुक्त प्रयासों से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक लगभग 2 टन गैर-जैविक कचरा धाम क्षेत्र से नीचे लाया जा चुका है। यह अभियान जनभागीदारी आधारित स्वच्छता प्रबंधन का एक सफल मॉडल बनकर उभरा है। इसके अंतर्गत श्रद्धालुओं को अपने साथ लाए गए प्लास्टिक, पानी की खाली बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को धाम में न छोड़कर वापस नीचे लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यात्रा मार्ग एवं श्री केदारनाथ धाम में तैनात कार्मिकों तथा स्वयंसेवकों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। केदारनाथ धाम की स्वच्छता और हिमालयी पारिस्थितिकी का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियान में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी अत्यंत उत्साहजनक है और लगभग 2 टन कचरे को धाम से नीचे लाया जाना इस बात का प्रमाण है कि जनसहयोग से बड़े और सकारात्मक बदलाव संभव हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘कैरी मी बैक’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कचरा प्रबंधन का एक प्रभावी और अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। जिला प्रशासन भविष्य में भी ऐसी पर्यावरण हितैषी पहलों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। सुलभ इंटरनेशनल के प्रबंधक धनंजय पाठक ने बताया कि आगामी दिनों में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस अभियान से जोड़ने तथा धाम को पूर्णतः स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्री केदारनाथ धाम की पवित्रता एवं हिमालय की प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भागीदार बनें तथा अपने साथ उत्पन्न होने वाले कचरे को वापस गौरीकुंड तक लाकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। #facebookviral #BreakingNews #viraltoday #FacebookPage #uttarakhand #kedarnath #clean #yatra

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 19, 2026

डेल्टा-1 में दूषित पानी की जांच, प्राधिकरण ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर।
#GreaterNoida #WaterSupply #NoidaAuthority #Clean

डेल्टा-1 में दूषित पानी की जांच, प्राधिकरण ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर। #GreaterNoida #WaterSupply #NoidaAuthority #Clean

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jan 7, 2026

Latest Clean News Videos - Watch the Latest News of July 18, 2026 | Public App