जिला बिलासपुर के चंगर क्षेत्र में कई दिनों से बारिश न होने के कारण मक्की की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। सूखे से परेशान किसानों को आखिरकार हल्की बारिश से राहत मिली है। बारिश ने मक्की की फसल को नई जान दे दी, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।
किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हुई तो पैदावार बेहतर होगी। हालांकि, फॉल आर्मीवर्म के बढ़ते प्रकोप के चलते कुछ किसान मक्की की जगह सोयाबीन की खेती की ओर भी रुख कर रहे हैं।#HimachalPradesh #Changar #Farmers #Maize #Rain #WeatherUpdate #Agriculture #HimachalNews #BreakingNews #IndiaNews #Monsoon #LatestNews
Himachal Pradesh, India | Jul 27, 2026