हथकड़ी सहित कैदी फरार
बिसंडा थाने से पॉक्सो एक्ट का आरोपी हथकड़ी समेत फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था आरोपी मलखान यादव।
31 अक्टूबर की रात गिरफ्तार कर थाने में निगरानी में रखा गया था।
पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत थाना परिसर से हुआ फरार।
आरोपी को देहात कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
आरोपी की तलाश में थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीमें लगाई गईं।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई।
बिसंडा थाने से पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी के हथकड़ी समेत फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
रात नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में आरोपी मलखान यादव को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था।
उसे थाना परिसर में पुलिस निगरानी में रखा गया था।
आरोपी मौका पाकर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जल्द गिरफ्तारी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सबसे बड़ा सवाल—थाने की निगरानी में रखा गया आरोपी आखिर हथकड़ी समेत पुलिस को चकमा देकर कैसे फरार हो गया?
#BandaNews18 #BandaPolice #Bisanda #BandaBreakingNews #UPPolice #BreakingNews
Banda, Banda | Nov 2, 2026