करंट लगने से एक बच्चा और एक युवक की हुई थी मृत्यु, अतरी विधायक रोमित कुमार ने मृतकों के घर पहुंच कर पारिवारिक लाभ का चेक दिया, हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया
गया जिले के अतरी विधानसभा के बथानी प्रखंड अंतर्गत निमथु गांव में बिजली के करंट प्रबाहित तार की चपेट में आने से स्कूल जा रहे एक बच्चे एवं एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी,यह पूरा मामला यह है कि निमथु गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा गांव के आसपास तालाब में मछली पालन किया जा रहा था,इसी क्रम में मछली पालन करने के उपरांत उक्त व्यक्ति के द्वारा तालाब के किनारे चारो तरफ से लोहे का नंगा तार को लगाकर बिजली के करंट से जोड़ दिया गया था ताकि कोई मछली का चोरी न कर सके। इस बीच बीते दिन गांव के ही एक बच्चा पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था तभी तालाब का मालिक उस बच्चे को बुलाकर मछली को दाना देने को कहा और जैसे ही बच्चा दाना देने के लिए गया कि बिजली के करेंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गया इसके बाद पास में ही एक व्यक्ति अमेरिका यादव गुप्त बच्चा को छुड़ाने के लिए छुड़ाने के लिए गए कि उसके संपर्क में आने से उनकी भी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया था। वही इस घटना की जानकारी पर अतरी विधानसभा क्षेत्र के हम पार्टी के विधायक रोमित कुमार इस मामले को गंभीरता से लेकर पोस्टमार्टम कराने सहित मृतकों के परिजनों को पारिवारिक लाभ दिलाने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही मृतकों को न्याय दिलाने का भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं ।इसी कड़ी में स्थानीय विधायक रोमित कुमार मृतकों के घर पहुंच कर सरकार के तरफ से मिलने वाली पारिवारिक लाभ को दिलाया।
#gayadastak
#गयाजी
#GayaNews
#gaya
#GayaPolice
#AtriVidhansabha
#biharpolties
#BiharNews
Romit Kumar
Jitan Ram Manjhi
District Administration, GAYA
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 19, 2026