Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Antifloodwork

◆◆ *जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सबलपुर में गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का किया निरीक्षण*
◆ *कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एक सप्ताह के भीतर 40 मशीनें, 500 मजदूर एवं बोल्डर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश*
◆ *स्थानीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं जनप्रतिनिधियों/स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने के निर्देश*

सोनपुर, 30 जून 2026

◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी (एंटी फ्लड) कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
◆ निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 1.90 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित कटाव निरोधी कार्य के विरुद्ध लगभग 1.40 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की गति बढ़ाते हुए शेष सभी स्थलों पर भी तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
◆ कार्य एजेंसी द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त मशीनें अन्य स्थानों से लाई जा रही हैं तथा वे मार्ग में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को मशीनों की उपलब्धता एवं आगमन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया।
◆ जिलाधिकारी ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य योजना के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर कुल 40 मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यस्थल पर 500 मजदूरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए बोल्डरों की आपूर्ति में कई गुना वृद्धि की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जा सके।
◆ जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए कटाव निरोधी कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
◆ अंचलाधिकारी, सोनपुर को निर्देश दिया गया कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें तथा स्थानीय लोगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रतिदिन कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिए जा सकें।
◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#antifloodwork 
#Ganges
#sonepur
#siteinspection 
#DM 
#SSP 
#saran 
Water Resources Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सबलपुर में गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का किया निरीक्षण* ◆ *कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एक सप्ताह के भीतर 40 मशीनें, 500 मजदूर एवं बोल्डर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश* ◆ *स्थानीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं जनप्रतिनिधियों/स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने के निर्देश* सोनपुर, 30 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी (एंटी फ्लड) कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। ◆ निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 1.90 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित कटाव निरोधी कार्य के विरुद्ध लगभग 1.40 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की गति बढ़ाते हुए शेष सभी स्थलों पर भी तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। ◆ कार्य एजेंसी द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त मशीनें अन्य स्थानों से लाई जा रही हैं तथा वे मार्ग में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को मशीनों की उपलब्धता एवं आगमन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। ◆ जिलाधिकारी ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य योजना के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर कुल 40 मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यस्थल पर 500 मजदूरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए बोल्डरों की आपूर्ति में कई गुना वृद्धि की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जा सके। ◆ जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए कटाव निरोधी कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। ◆ अंचलाधिकारी, सोनपुर को निर्देश दिया गया कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें तथा स्थानीय लोगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रतिदिन कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिए जा सकें। ◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #antifloodwork #Ganges #sonepur #siteinspection #DM #SSP #saran Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 30, 2026

◆◆ *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने मकेर प्रखंड के हैज़लपुर में चल रहे कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण*
◆ *92 प्रतिशत कार्य पूर्ण, 30 जून तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश*
◆ *संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु कटाव निरोधी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के दिए निर्देश*

छपरा, 28 जून 2026

◆ संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सारण जिले में चल रही बाढ़ सुरक्षा एवं कटाव निरोधक तैयारियों की समीक्षा के क्रम में आज जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के साथ मकेर प्रखंड अंतर्गत हैज़लपुर में जल संसाधन विभाग (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल) द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि संदर्भित कटाव निरोधक कार्य का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष कार्य को 30 जून 2026 तक हर हाल में शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। 
◆ उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण होने के साथ-साथ स्थल पर पर्याप्त मात्रा में कटाव निरोधी सामग्री उपलब्ध रखी जाए, ताकि नदी के जलस्तर में वृद्धि अथवा किसी आकस्मिक परिस्थिति की स्थिति में त्वरित सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
◆ जिलाधिकारी ने संबंधित स्थल के अतिरिक्त आसपास के संभावित संवेदनशील एवं आक्राम्य स्थलों पर भी आवश्यक मात्रा में कटाव निरोधी सामग्री पूर्व से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
◆ निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने नाव के माध्यम से नदी के अपस्ट्रीम क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां नदी की नई जलधारा तैयार करने के उद्देश्य से सिल्ट हटाने का कार्य कराया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नदी से निकाले गए सिल्ट एवं मिट्टी को तटबंध से पर्याप्त दूरी पर सुरक्षित रखा जाए, ताकि वर्षा अथवा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में वह पुनः नदी में वापस न चला जाए।
◆ साथ ही उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत कम क्षेत्र से सिल्ट हटाने का कार्य किया गया है। इस पर उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि प्राक्कलन की पुनः समीक्षा करते हुए निर्धारित क्षेत्रफल के अनुरूप सिल्ट हटाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना का उद्देश्य पूर्ण रूप से प्राप्त हो सके।
◆ जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बाढ़ सुरक्षा कार्यों की सतत निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराएं, जिससे संभावित बाढ़ एवं कटाव से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
#antifloodwork 
#gandakriver 
#maker
#Inspection 
#DM 
#saran 
Water Resources Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने मकेर प्रखंड के हैज़लपुर में चल रहे कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण* ◆ *92 प्रतिशत कार्य पूर्ण, 30 जून तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश* ◆ *संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु कटाव निरोधी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के दिए निर्देश* छपरा, 28 जून 2026 ◆ संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सारण जिले में चल रही बाढ़ सुरक्षा एवं कटाव निरोधक तैयारियों की समीक्षा के क्रम में आज जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के साथ मकेर प्रखंड अंतर्गत हैज़लपुर में जल संसाधन विभाग (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल) द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि संदर्भित कटाव निरोधक कार्य का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष कार्य को 30 जून 2026 तक हर हाल में शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। ◆ उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण होने के साथ-साथ स्थल पर पर्याप्त मात्रा में कटाव निरोधी सामग्री उपलब्ध रखी जाए, ताकि नदी के जलस्तर में वृद्धि अथवा किसी आकस्मिक परिस्थिति की स्थिति में त्वरित सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ◆ जिलाधिकारी ने संबंधित स्थल के अतिरिक्त आसपास के संभावित संवेदनशील एवं आक्राम्य स्थलों पर भी आवश्यक मात्रा में कटाव निरोधी सामग्री पूर्व से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। ◆ निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने नाव के माध्यम से नदी के अपस्ट्रीम क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां नदी की नई जलधारा तैयार करने के उद्देश्य से सिल्ट हटाने का कार्य कराया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नदी से निकाले गए सिल्ट एवं मिट्टी को तटबंध से पर्याप्त दूरी पर सुरक्षित रखा जाए, ताकि वर्षा अथवा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में वह पुनः नदी में वापस न चला जाए। ◆ साथ ही उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत कम क्षेत्र से सिल्ट हटाने का कार्य किया गया है। इस पर उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि प्राक्कलन की पुनः समीक्षा करते हुए निर्धारित क्षेत्रफल के अनुरूप सिल्ट हटाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना का उद्देश्य पूर्ण रूप से प्राप्त हो सके। ◆ जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बाढ़ सुरक्षा कार्यों की सतत निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराएं, जिससे संभावित बाढ़ एवं कटाव से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। #antifloodwork #gandakriver #maker #Inspection #DM #saran Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 28, 2026

◆◆ *हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्य का जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*
*30 जून तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश, श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाने को कहा*

छपरा, 16 जून 2026

◆ संभावित बाढ़ एवं नदी कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज मकेर प्रखंड अंतर्गत हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा बताया गया कि कटाव निरोधी कार्य का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में 30 जून 2026 तक कार्य को पूर्ण किया जाए ताकि संभावित बाढ़ के पूर्व संवेदनशील क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित किए जा सकें।
◆ जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपलब्ध मानव संसाधन की भी समीक्षा की। निरीक्षण के समय कुल 194 श्रमिक कार्यरत पाए गए। इस पर उन्होंने कहा कि पूर्व में  अधिक संख्या में श्रमिक कार्य कर रहे थे, जबकि वर्तमान में श्रमिकों की संख्या में कमी देखी जा रही है। उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं एजेंसी को निर्देश दिया कि कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाई जाए तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके।
◆ निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया तथा चल रहे कटाव निरोधी कार्य के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया।  
◆ जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं नदी कटाव से लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्य की सतत निगरानी पर विशेष बल देते हुए अंचलाधिकारी, मकेर को निर्देश दिया कि कार्य की प्रगति की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाए। प्रतिनियुक्त कर्मी द्वारा नियमित रूप से कार्य की प्रगति की निगरानी कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की शिथिलता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यस्थल पर आवश्यक सामग्री एवं मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया।
◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, विभाग के अन्य अभियंता, अंचलाधिकारी मकेर, थानाध्यक्ष तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#antifloodwork 
#gandakriver 
#siteinspection 
#DM 
#saran 
Water Resources Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्य का जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* *30 जून तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश, श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाने को कहा* छपरा, 16 जून 2026 ◆ संभावित बाढ़ एवं नदी कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज मकेर प्रखंड अंतर्गत हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा बताया गया कि कटाव निरोधी कार्य का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में 30 जून 2026 तक कार्य को पूर्ण किया जाए ताकि संभावित बाढ़ के पूर्व संवेदनशील क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित किए जा सकें। ◆ जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपलब्ध मानव संसाधन की भी समीक्षा की। निरीक्षण के समय कुल 194 श्रमिक कार्यरत पाए गए। इस पर उन्होंने कहा कि पूर्व में अधिक संख्या में श्रमिक कार्य कर रहे थे, जबकि वर्तमान में श्रमिकों की संख्या में कमी देखी जा रही है। उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं एजेंसी को निर्देश दिया कि कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाई जाए तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके। ◆ निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया तथा चल रहे कटाव निरोधी कार्य के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। ◆ जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं नदी कटाव से लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्य की सतत निगरानी पर विशेष बल देते हुए अंचलाधिकारी, मकेर को निर्देश दिया कि कार्य की प्रगति की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाए। प्रतिनियुक्त कर्मी द्वारा नियमित रूप से कार्य की प्रगति की निगरानी कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की शिथिलता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यस्थल पर आवश्यक सामग्री एवं मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया। ◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, विभाग के अन्य अभियंता, अंचलाधिकारी मकेर, थानाध्यक्ष तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #antifloodwork #gandakriver #siteinspection #DM #saran Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 16, 2026

◆◆ *जिलाधिकारी ने सबलपुर में बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण, जून माह के अंत तक सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश*
◆◆ *तटबंध के संवेदनशील हिस्सों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी 12 स्थलों पर एक साथ कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश*
◆ *दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों की प्रगति की होगी निगरानी, पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश*

सारण (सोनपुर), 06 जून 2026

◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ निरोधक एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। 

#antifloodwork 
#gangariver 
#siteinspection 
#sonnepur 
#DM 
#saran 
Water Resources Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *जिलाधिकारी ने सबलपुर में बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण, जून माह के अंत तक सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश* ◆◆ *तटबंध के संवेदनशील हिस्सों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी 12 स्थलों पर एक साथ कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश* ◆ *दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों की प्रगति की होगी निगरानी, पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश* सारण (सोनपुर), 06 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ निरोधक एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। #antifloodwork #gangariver #siteinspection #sonnepur #DM #saran Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 6, 2026

Latest Antifloodwork News Videos - Watch the Latest News of July 14, 2026 | Public App