यमुना की लहरों में समा गई किशोरी, SDRF ने सर्च अभियान चलाकर निकाला शव
#विकासनगर/#देहरादून, 12 जून 2026। विकासनगर क्षेत्र के भीमावाला के समीप यमुना नदी में एक 17 वर्षीय किशोरी के डूबने से दर्दनाक हादसा हो गया। SDRF की टीम ने तत्काल सर्च अभियान चलाते हुए किशोरी का शव नदी से बरामद कर लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3:12 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि भीमावाला क्षेत्र में यमुना नदी में एक किशोरी डूब गई है। सूचना मिलते ही पोस्ट प्रभारी डाकपत्थर अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF के जवानों ने बिना समय गंवाए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशिक्षित डीप डाइवर्स ने नदी में गहन खोजबीन की। काफी प्रयासों के बाद टीम ने डूबी हुई किशोरी किशोरी देवी (17 वर्ष), पुत्री नागराज, निवासी मार्टिनडेल, नवाबगढ़ का शव नदी से बाहर निकाला।
SDRF ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। किशोरी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
#highlightseveryone #uttrakhand_devbhoomi #followerseveryone #UttarakhandNews #BreakingNews #uttarakhand #VikasnagarNews
Uttarakhand, India | Jun 12, 2026