Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

वायरलन्यूज़

फतेहगंज पश्चिमी में 1 घंटे की बारिश ने खोल दी नगर पंचायत की पोल, मोहल्लों में भरा पानी

फतेहगंज से पंकज शर्मा की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी।नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की लापरवाही बुधवार को एक बार फिर उजागर हो गई। शाम करीब 4 बजे हुई लगभग 1 घंटे की तेज बारिश के बाद नगर के अंसारी मोहल्ला, सब्जी मंडी, नई बस्ती और मोहल्ला माली सहित कई गली-मोहल्लों में पानी भर गया।

बारिश रुकते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। घरों के बाहर जलभराव के कारण लोग घंटों घरों में कैद रहे। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी हुई।

वार्ड 5 अंसारी मोहल्ला निवासी कलाम ने बताया कि जलभराव की समस्या नई नहीं है। इस संबंध में पहले भी कई बार लिखित शिकायतें नगर पंचायत कार्यालय में दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। नालों की समय से सफाई न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है।

इस पूरे मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम और प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। नागरिकों ने DM से हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है।

#फतेहगंजपश्चिमी
#नगरपंचायत
#वायरलन्यूज़
#बरेलीन्यूज़लाइव

फतेहगंज पश्चिमी में 1 घंटे की बारिश ने खोल दी नगर पंचायत की पोल, मोहल्लों में भरा पानी फतेहगंज से पंकज शर्मा की रिपोर्ट फतेहगंज पश्चिमी।नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की लापरवाही बुधवार को एक बार फिर उजागर हो गई। शाम करीब 4 बजे हुई लगभग 1 घंटे की तेज बारिश के बाद नगर के अंसारी मोहल्ला, सब्जी मंडी, नई बस्ती और मोहल्ला माली सहित कई गली-मोहल्लों में पानी भर गया। बारिश रुकते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। घरों के बाहर जलभराव के कारण लोग घंटों घरों में कैद रहे। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। वार्ड 5 अंसारी मोहल्ला निवासी कलाम ने बताया कि जलभराव की समस्या नई नहीं है। इस संबंध में पहले भी कई बार लिखित शिकायतें नगर पंचायत कार्यालय में दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। नालों की समय से सफाई न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। इस पूरे मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम और प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। नागरिकों ने DM से हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है। #फतेहगंजपश्चिमी #नगरपंचायत #वायरलन्यूज़ #बरेलीन्यूज़लाइव

Bareilly, Bareilly | Jul 9, 2026

31 जुलाई की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए  की बैठक, कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान

#बरेली। सोहेलदेव जनता समाज पार्टी () की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने की। इस दौरान 31 जुलाई को नई दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली पार्टी की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने कहा कि 31 जुलाई की रैली पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी विशेष जोर दिया जाए।

बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुमित बंजारा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे और रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करे। वहीं व्यापारी प्रकोष्ठ के रामावतार जिंदल ने भी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की।
बैठक में रैली की तैयारियों, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 31 जुलाई की दिल्ली रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

#बरेलीन्यूज़ 
#ब्रेकिंगन्यूज़
#वायरलन्यूज़

#सोहेलदेवजनतासमाजपार्टी

31 जुलाई की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए की बैठक, कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान #बरेली। सोहेलदेव जनता समाज पार्टी () की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने की। इस दौरान 31 जुलाई को नई दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली पार्टी की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने कहा कि 31 जुलाई की रैली पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी विशेष जोर दिया जाए। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुमित बंजारा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे और रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करे। वहीं व्यापारी प्रकोष्ठ के रामावतार जिंदल ने भी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की। बैठक में रैली की तैयारियों, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 31 जुलाई की दिल्ली रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। #बरेलीन्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़ #वायरलन्यूज़ #सोहेलदेवजनतासमाजपार्टी

Bareilly, Bareilly | Jul 4, 2026

Latest वायरलन्यूज़ News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App