मांझी छपरा मुख्यमार्ग पर धनी छपरा गांव के समीप गोरक्षा दल के सदस्यों ने पिकअप पर लादकर तस्करी हेतु ले जाये जा रहे मवेशियों को पकड़ा। बैरिया से खदेड़ते धनी छपरा पहुँचे गोरक्षा दल के सदस्यों की मौजूदगी में लोगों ने एक तस्कर को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। पकड़े गए तस्कर को अपने साथ यूपी ले गए गोरक्षा दल के सदस्य। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिकअप समेत सात मवेशियों को लिया अपने कब्जे में। मौके पर जुटी लोगों की भीड़। #मांझी #छपरा #गौरक्षा_दल #मवेशी_तस्करी #धनीछपरा #सारण #बिहार_न्यूज #पुलिस_कार्रवाई #पिकअप_जब्त #बैरिया
Manjhi, Saran | Jun 18, 2026