Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

मंडोल

चाचा की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, भतीजा ही निकला कातिल; ज्वाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
📍 कांगड़ा (ज्वाली) | हिमाचल मेंटोर

कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र के मंडोल गांव में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में मृतक का भतीजा ही हत्या का आरोपी निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सुभाष चंद्र की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्वाली पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। वारदात में इस्तेमाल किया गया दराट भी बरामद कर लिया गया है।
एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि जिस रिश्ते पर भरोसा होता है, उसी ने खूनी मोड़ ले लिया।
#हिमाचल #मेंटोर #कांगड़ा #ज्वाली #मंडोल #MurderCase #CrimeNews #HimachalNews #BreakingNews #PoliceSuccess #KangraNews 🚨🚔

चाचा की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, भतीजा ही निकला कातिल; ज्वाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 📍 कांगड़ा (ज्वाली) | हिमाचल मेंटोर कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र के मंडोल गांव में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में मृतक का भतीजा ही हत्या का आरोपी निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सुभाष चंद्र की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्वाली पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। वारदात में इस्तेमाल किया गया दराट भी बरामद कर लिया गया है। एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि जिस रिश्ते पर भरोसा होता है, उसी ने खूनी मोड़ ले लिया। #हिमाचल #मेंटोर #कांगड़ा #ज्वाली #मंडोल #MurderCase #CrimeNews #HimachalNews #BreakingNews #PoliceSuccess #KangraNews 🚨🚔

Himachal Pradesh, India | Jun 26, 2026

Latest मंडोल News Videos - Watch the Latest News of August 2, 2026 | Public App