
🚨 बहरोड़ में चोर बेखौफ, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती! पीछे का जंगला तोड़ा, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार... जाते-जाते ट्रॉली बैग भी ले गए! 😳 आखिर कब थमेगा बहरोड़ में चोरी का सिलसिला? शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत, जबकि बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। क्या बहरोड़ में कानून का डर खत्म हो गया है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #बहरोड़ #Bahrod #BreakingNews #Theft #CrimeNews #Rajasthan #KotputliBahrod #BNNews
Behror, Alwar | Jul 18, 2026

🚨 बहरोड़ में फूट पड़ी पानी की धारा, हाईवे पर बह गया हजारों लीटर पानी! 💧 एनएचएआई द्वारा नाले की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे हजारों लीटर कीमती पानी सड़क पर बह गया। एक ओर लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर लापरवाही से अमृत समान जल यूं ही बर्बाद हो गया। क्या इस नुकसान की जिम्मेदारी तय होगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #बहरोड़ #Behror #WaterCrisis #NHAI #JCB #Pipeline #WaterWastage #BreakingNews #Rajasthan #BNNews
Behror, Alwar | Jul 15, 2026

पोल्ट्री फार्म बीघाना का मामला : #बहरोड़ पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को SDM की मौजूदगी में ग्रामीणों और पोल्ट्री फार्म संचालक की करीब आधे घण्टे बैठक हुई, फार्म पक्ष ने एक माह का समय मांगा, लेकिन प्रशासन ने 8 जुलाई तक का अंतिम समय दिया, इसके बाद कार्रवाई करते हुए 9 जुलाई को फार्म सीज किया जाएगा, ग्रामीणों ने कहा दो माह से बहुत ज्यादा परेशान हैं। कई जगह चक्कर लगा चुके....
Behror, Alwar | Jul 3, 2026

#बहरोड़ में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम गांव शेरपुर के पास तेज रफ्तार रेसर बाइक ने सड़क किनारे खड़े मोहनलाल मेघवाल निवासी खेड़की को टक्कर मार दी, हादसे में मोहनलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, गंभीर घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और करीब आधे घंटे बाधित रहे यातायात को सुचारू कराया! #BN_News #behrornews
Behror, Alwar | Jun 26, 2026

#बहरोड़ में #चोरो को पकड़ किया पुलिस के हवाले #कोतवाली #पुलिस ने चोरो को सौपा पनियाला थाना पुलिस को #पनियाला थाना पुलिस कर रही है #चोरो से पूछताछ
Behror, Alwar | Jun 5, 2026