🚨 बक्सवाहा में शराबबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों का बड़ा कदम 🚨
📢 गांव-गांव कथित अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
बक्सवाहा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में शराब की कथित अवैध बिक्री एवं गांव-गांव शराब पहुंचाए जाने की शिकायतों को लेकर समस्त क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
📌 ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से स्पष्ट कार्रवाई की मांग—
🔴 गांव-गांव शराब पहुंचाने एवं कथित अवैध बिक्री की तत्काल जांच
🔴 आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई
🔴 दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार, कर्मचारी या एजेंट के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई
🔴 ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं आबकारी विभाग की गश्त बढ़ाने
🔴 ग्रामीणों की मांग के अनुसार संबंधित ग्रामों में शराबबंदी लागू करने की कार्रवाई
🔴 शराब की अवैध आपूर्ति पर प्रभावी रोक लगाकर ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग।
⚠️ ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन, शराब दुकानों का घेराव एवं चक्का जाम जैसे आंदोलन किए जाएंगे।
🎥🔴 देखिए पूरा FACEBOOK LIVE — ज्ञापन सौंपते समय क्या बोले क्षेत्रवासी और प्रशासन से क्या मांग की गई?
👉 LIVE VIDEO यहां देखें:
"🔴 फेसबुक LIVE देखें" (https://reference-url-citation.invalid/0)
📍 बक्सवाहा, जिला छतरपुर (म.प्र.)
📅 15 सितंबर 2026
✍️ विनोद कुमार जैन, अधिमान्य पत्रकार
ब्लॉक अध्यक्ष, म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ, बकस्वाहा
#बक्सवाहा #शराबबंदी #अवैधशराब #ग्रामीणोंकीआवाज #ज्ञापन #प्रशासनसेकार्रवाईकीमांग #महिलाशक्ति #युवाशक्ति #छतरपुर #मध्यप्रदेश #Bakswaha #Chhatarpur #MadhyaPradesh #BreakingNews
Buxwaha, Chhatarpur | Sep 15, 2026