Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

चिड़ावा:

#चिड़ावा: रीको-लाखू बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर

#चिड़ावा: रीको-लाखू बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 18, 2026

#चिड़ावा: ओजटु में छुट्टी पर घर आए नायब सूबेदार विजयपाल डांगी का निधन, क्षेत्र में फैली शोक की लहर

#चिड़ावा: ओजटु में छुट्टी पर घर आए नायब सूबेदार विजयपाल डांगी का निधन, क्षेत्र में फैली शोक की लहर

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 13, 2026

चेंजिंग रूम में छेद कर मोबाइल से बनाता था युवतियों के वीडियो, महिला की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा 

#चिड़ावा: थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां शहर के कपड़ा शोरूम के मालिक पर एक महिला का कपड़े बदलते वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रोड़, मैंन मार्केट स्थित जम-जम कलेक्शन रेडिमेड कपड़ा शोरूम पर पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ कपड़े लेने आई थी। कपड़ा पसंद आने पर उसे चेंजिंग रूम में भेजा गया।

महिला ने आरोप लगाया कि जब कपड़ों की फिटिंग मापने के लिए चेंजिंग रूम में पहुंची तो कपड़े पहनते वक्त चेंजिंग रूम में किए गए एक छेद के जरिए उसकी वीडियो बनाई गई। वीडियो बनाते वक्त मोबाइल की घंटी बजने से महिला को इस हरकत का पता चला।

इस घटना की जानकारी महिला द्वारा अपने परिजनों को दी गई जिसपर परिजनों ने युवक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल जगदीप राव, कांस्टेबल सुनील घटनास्थल पर पहुंचे व आरोपी युवक शाहरुख पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी पुरानी बस्ती चिड़ावा को पकड़ कर थाने लाया गया। महिला की लिखित रिपोर्ट पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

शहर में आग की तरह फैली इस सूचना पर चिड़ावा के विभिन्न हिंदूवादी संगठन व व्यापारी लोगों ने जम जम कलेक्शन के आगे पहुंच कर नारेबाजी की व रास्ता जाम कर दिया। चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश नरूका मौके पर पहुंचे व समझाइश की। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है व जम जम कलेक्शन को आगे की जांच के लिए सील कर दिया गया है।

मामले की जांच एसएचओ सुलताना रविन्द्र कुमार को सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक के आई फोन मोबाइल से इसके अलावा भी वीडियो बरामद हुए हैं।
#ShekhawatiPost #chirawanews #chirawa #viralpost

चेंजिंग रूम में छेद कर मोबाइल से बनाता था युवतियों के वीडियो, महिला की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा #चिड़ावा: थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां शहर के कपड़ा शोरूम के मालिक पर एक महिला का कपड़े बदलते वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रोड़, मैंन मार्केट स्थित जम-जम कलेक्शन रेडिमेड कपड़ा शोरूम पर पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ कपड़े लेने आई थी। कपड़ा पसंद आने पर उसे चेंजिंग रूम में भेजा गया। महिला ने आरोप लगाया कि जब कपड़ों की फिटिंग मापने के लिए चेंजिंग रूम में पहुंची तो कपड़े पहनते वक्त चेंजिंग रूम में किए गए एक छेद के जरिए उसकी वीडियो बनाई गई। वीडियो बनाते वक्त मोबाइल की घंटी बजने से महिला को इस हरकत का पता चला। इस घटना की जानकारी महिला द्वारा अपने परिजनों को दी गई जिसपर परिजनों ने युवक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल जगदीप राव, कांस्टेबल सुनील घटनास्थल पर पहुंचे व आरोपी युवक शाहरुख पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी पुरानी बस्ती चिड़ावा को पकड़ कर थाने लाया गया। महिला की लिखित रिपोर्ट पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर में आग की तरह फैली इस सूचना पर चिड़ावा के विभिन्न हिंदूवादी संगठन व व्यापारी लोगों ने जम जम कलेक्शन के आगे पहुंच कर नारेबाजी की व रास्ता जाम कर दिया। चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश नरूका मौके पर पहुंचे व समझाइश की। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है व जम जम कलेक्शन को आगे की जांच के लिए सील कर दिया गया है। मामले की जांच एसएचओ सुलताना रविन्द्र कुमार को सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक के आई फोन मोबाइल से इसके अलावा भी वीडियो बरामद हुए हैं। #ShekhawatiPost #chirawanews #chirawa #viralpost

Nawalgarh, Jhunjhunu | Jun 7, 2026

Latest चिड़ावा: News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App