👉#खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ा, लोदीपुर के निचले इलाकों में पहुंचा पानी, एक दर्जन से अधिक परिवारों ने किया पलायन
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर 145.35 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर नीचे है। नगर निगम क्षेत्र के लोदीपुर वार्ड के निचले इलाकों में पानी पहुंचने से एक दर्जन से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। पार्षद ने बताया कि यहां रह रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बाढ़ राहत शिविर एनटीआई भेज दिया गया है।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 7, 2026