सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम उधाडीह, पंचायत वीरखुदर में कर्मा-धर्मा एकादशी के अवसर पर तालाब में स्नान एवं पूजा के लिए फूल तोड़ने के क्रम में एक दुखद घटना घटित हुई।
घटना में मृत 6 व्यक्तियों के आश्रितों को आज माननीय विधायक सुल्तानगंज प्रो. ललित नारायण मंडल, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर भागलपुर श्री विकास कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नियमानुसार ₹4-₹4 लाख का अनुग्रह सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया
जिला प्रशासन, भागलपुर शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#भागलपुर #सुल्तानगंज #जिला_प्रशासन_भागलपुर #कर्माधर्मा_एकादशी #अनुग्रह_सहायता #आपदा_प्रबंधन #सुल्तानगंज_प्रखंड #उधाडीह #वीरखुदर #Bhagalpur #Sultanganj #Bihar
#SevaSankalpAbhiyan
#biharaabharpm
#AshirwadKaDiya
Bhagalpur, Bihar | Sep 22, 2026