जेवर सड़क हादसा: आरोपी स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जेवर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसे में बिहार के अररिया निवासी तीन मजदूरों—विश्वजीत, मिथुन और करण—की मौत हो गई थी।
तीनों धान की रोपाई के लिए गौतमबुद्ध नगर आए थे।
आरोप है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूरों को टक्कर मार दी थी।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो (UP16FJ8000) भी बरामद कर ली है।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना जेवर में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
#JewarAirport ##jewar #noidapolice #UttarPradesh #CrimeNews #police #RoadAccident #RoadSafety #BreakingNews #UPCrime
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 9, 2026