बदनावर: भारतीय न्याय प्रक्रिया संहिता के तहत कानून में हुए परिवर्तन को लेकर कानवन थाना परिसर में हुआ कार्यक्रम आयोजित
Badnawar, Dhar | Jul 2, 2024 भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी को लेकर शासन के निर्देशानुसार कानवन थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार एसडीओपी भूरिया, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डा.प्रहलाद सिंह सोलंकी आदि थे।आयोजन में कानून व्यवस्था में हुए परिवर्तन को लेकर,जानकारियां दी गई।