कैंट जीआरपी ने गुमशुदा पांच वर्षीय बालक को पूछताछ काउंटर से किया बरामद, परिजनों को सौंपा
कैंट जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह द्वारा एक बालक सुंदरम पुत्र अखिलेश निवासी सगुनिया थाना विरैया जिला पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र करीब 05 को पूछताछ हाल से बरामद किया गया। जिसको इलाज कराने के लिए उसके मामा श्यामल कुमार यादव बीएचयू में इलाज कराने के लिए वाराणसी लाएं थे जो सोते समय उठ कर कहीं चला गया था।