वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने एग्जिट पोल पर जीत पर मनाया खुशी, की आतिशबाजी, बजाया ढोल
नरेन्द्र मोदी की जीत से आश्वस्त विशाल भारत संस्थान ने जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी। लमही के सुभाष भवन में जुटी मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू महिलाओं के साथ ढोल की थाप पर गीत गाकर लड्डू बनाये। 400 दीपक तैयार किये गए और आतिशबाजी करके विपक्षियों को संदेश दिया गया कि अबकी बार मोदी सरकार। इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के पोस्टर प्रदर्शित किए गए।