छतरपुर नगर: चंदला में सर्पदंश से 10 वर्षीय मासूम की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में समय पर नहीं मिला इलाज
चंदला में जहरीले सांप के काटने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजन बच्चे को समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और देशी इलाज कराते रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गुरुवार की रात करीब 8 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक के शव का शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है