गोरखपुर: पादरी बाजार निवासी मोहम्मद आलम को बहुजन समाज पार्टी संत कबीरनगर लोकसभा से बना सकती है उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बहुजन समाज पार्टी ने गोरखपुर के पादरी बाजार के रहने वाले मोहम्मद आलम को संत कबीरनगर से उम्मीदवार लगभग तय कर दिया है। मोहम्मद आलम ने बताया कि मायावती के निर्देश पर वह क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रहे हैं, बहुत जल्द उनकी उम्मीदवारी तय होगी और वह जीत का परचम लहराएंगे।