गोरखपुर: मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को भटहट से गुलरिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा और चौकी प्रभारी भटहट और उनकी टीम ने थाना गुलरिहा पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है जो की सलेमपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है, इसके ऊपर आरोप है कि पैसे के लेनदेन में वादिनी के पति पर जानलेवा हमला किया।