गोरखपुर: गोलघर स्थित फायर स्टेशन पर अग्निशमन दिवस मनाया गया। शहीद फायर फाइटर को किया गया याद
फायर स्टेशन गोलघर में अग्निशमन दिवस मनाया गया। ज्ञात हो की वर्ष 1944 को बाम्बे डाक यार्ड में विस्फोटक पदार्थो तथा रसायनों से भरे मालवाहक जहाज में विस्फोट होने के कारण वृहद अग्नि दुर्घटना हुई थी। जिसमें 66 अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हो गए थें। उन शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।